Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सफल लोग कभी नहीं कहते ये बातें, आप भी रहे दूर

Posted on February 7, 2017 by Pankaj Goyal

दुनिया भर के सफल और अमीर लोग कुछ बातों को अपनी ज़िन्दगी में कोई जगह नहीं देते या कहें वह इन बातों को कभी मानते ही नहीं हैं। How Rich People Think के लेखक स्टीव सीबॉल्ड ने तीन दशक के दौरान हज़ारों सफल लोगों का इंटरव्यू किया है और यह समझा है कि वह सफलता और वेल्थ को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़े- अमीर बनने के लि‍ए जरूरी हैं ये 9 आदतें

Successful People Never Says These Words

स्टीव ने सीखा कि इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां और किसके घर पैदा हुए है। अरबपतियों को इस बात से फर्क पड़ता है कि वह मानसिक तौर अपने लक्ष्य को हासिल करने के के लिए तैयार रहे। यह माइंडसेट लोगों को वेल्थ की ओर लेकर जाता है। आइए जानते है कि दुनिया भर के सफल लोग किन बातों को कभी भी नहीं मानते और न ही कहते हैं।

मैं अपने काम को पसंद नहीं करता
दुनिया भर के सभी सफल लोगों में एक क़्वालिटी हमेशा रहती है वह कभी भी अपने काम या वर्कप्लेस के बारे में शक़ या नापसंद नहीं करते, चाहे वह ज़िन्दगी के किसी भी मोड़ पर हों। चाहे वह किसी भी नकारात्मक माहौल में हो वह खुद को इस बयान से दूर रखते हैं। वह दूसरों का अपमान करने की जगह कंपनी या काम में मामलों को सुलझाने की कोशिश करते हैं।

यह ठीक नहीं है
क्या आपके प्रतिद्वंद्वी को अवॉर्ड, अप्रेजल मिला है और आपको कुछ नहीं मिला, जबकि आप उससे दोगुना काम करते हैं। सबसे सफल लोग यह गलती कभी नहीं करते। वह जीवन के अन्याय के बारे में पागल नहीं होते। अन्याय एक ऐसी चीज़ है जिसका आपको आदि होना चाहिए। सफलता आपको तोहफे में नहीं मिलती। आपको इसके लिए काम करना पड़ता है और यह दिखाना पड़ता है की आप इसके काबिल हैं।

इस काम को इसी तरह नहीं होना चाहिए
इनोवेशन सफल लोगों के व्यक्तित्व के लिए अहम है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हों। आपको हमेशा नई चीज़ें सीखनी चाहिए और इस बात से डरना नहीं चाहिए। कोई भी व्यक्ति बिना कुछ नई चीज़ की कोशिश किए बिना कुछ हासिल नहीं कर सकता।

यह मेरा काम नहीं
यह बड़ा नियम जो सभी सफल लोग अपनाते है : अगर आप सच में सफल है तो आप दूसरों को सफल होने में मदद करेंगे। जैसा कि वॉरेन बफे ने कहा है, ‘आज कोई छाया में बैठा है क्योंकि लंबें समय पहले किसी ने यहां पेड़ लगाया था।

यह संभव नहीं है
सफल लोग जानते है कि सीमा और बाधाएं केवल दिमाग में रहती है और हम खुद ही सभी सीमाओं को पैदा करते हैं। इसी तरह के बयान आपको सफलता हासिल करने से रोकते हैं। हासिल करने वाले लोग कभी सीमाओं, परेशानियों, दिक्कतों को लेकर शिकायत नहीं करते हैं।

मेरे पास कोई च्वाइस नहीं है
यहां हमेशा ही विकल्प और संभावनाएं हैं और सफल लोग यह जानते हैं कि खुद के लिए संभावनाएं कैसे ढूंढनी हैं।

Other Similar Posts-

  • ये हैं असफल लोगों की 10 सबसे बड़ी गलतियां
  • मनोबल ही जीवन शक्ति है (कुछ सच्ची कहानियां)
  • जिंदगी में लगातार सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी हैं ये 4 आदतें
  • 6 बातें, जो आपके दिमाग के लिए फायदेमंद हैं
  • 7 बातें, जिनसे दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Related posts:

लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
5 Things Successful People Never Do
ये 7 गुण आपको बचा सकते है किसी भी संकट से
इस तरह अमीर बन जाते हैं और अमीर
ये चीजें आपको कभी नहीं बनने देंगी अमीर, तुरंत छोड़ दे इन्‍हें
नीतिसार- यदि चाहते है ज़िंदगी की हर ख़ुशी तो खुद में लाए ये 7 गुण
मिलिनियर्स की लाइफ चेंजिंग हैबिट्स
प्रेरणादायक कहानी - तूफ़ान 
ऊंची उड़ान - Motivational Story in Hindi
फूटा घड़ा - Hindi Moral Story

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme