Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

साउथ कोरिया की इमारतों में नहीं होता 4th फ्लोर, जानिए साउथ कोरिया से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Posted on April 26, 2017April 27, 2017 by Pankaj Goyal

Interesting Facts About South Korea : साउथ कोरिया अपने आप में बड़ा अजीबोगरीब देश है। यहां के लोग पूजा-पाठ भी बहुत करते हैं और अंधविश्वासी भी हैं। लोग नंबर 4 से डरते हैं, लाल स्याही (रेड इंक) का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे ही कई इंटरेस्टिंग फैक्ट्स हैं, जो इस देश को अनोखा बनाते हैं। आइए जानते है साउथ कोरिया से जुड़े कुछ ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स –

यह भी पढ़े – ये है अमेजिंग फैक्ट्स ऑफ़ जापान- दुनिया के किसी और देश में नहीं होता ऐसा

NO 4 से खाते हैं खौफ
साउथ कोरिया में नंबर 4 जब भी बोला जाता है तो वो ‘मौत’ शब्द जैसा प्रोनाउंस होता है। इसलिए वहां लोग इससे बचते हैं। हालात ये हैं कि किसी भी जगह, लिफ्ट या हॉस्पिटल में 4 का इस्तेमाल नहीं होता।

पैदा होते ही 1 साल हो जाती है उम्र
साउथ कोरिया में पैदा होते ही उम्र 1 साल की मान ली जाती है। हालांकि, ये सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यहां कानून ही एेसा है। यहां का हर आदमी अपनी असली उम्र से एक साल बड़ा होता है।

रेड इंक के इस्तेमाल से डर
यहां के लोग लाल स्याही (रेड इंक) का इस्तेमाल करने से भी डरते हैं। इन लोगों का मानना है कि लाल रंग (रेड कलर) मौत का सिंबल होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी वो नहीं करते।

कहीं भी पी सकते है शराब
साउथ कोरिया में कहीं भी शराब पी जा सकती है। बार, शॉप, ट्रेन कहीं भी। यहां वेंडिंग मशीन से भी शराब बेची जाती है। इसलिए झूमते हुए लोगों का सड़क पर मिलना यहां आम है।

हर महीने का 14th डे होता है रोमांटिक डे
यहां हर महीने का 14वां दिन रोमांटिक डे होता है। हालांकि, यहां कई तरह के रिवाज हैं। यहां वैलेंटाइन डे पर लड़कियां लड़कों का या वाइफ हसबैंड को गिफ्ट देती हैं। और, 14 मार्च को लड़के इस गिफ्ट से तीन गुना ज्यादा लड़कियों या वाइफ पर खर्च करते हैं।

ब्लड ग्रुप से होती है पहचान
यहां ब्लड ग्रुप को अहम माना जाता है। ब्लड ग्रुप या टाइप से शख्स की पहचान होती है। कौन अच्छा है, कौन बुरा या कौन धोखेबाज है, इसका फैसला ब्लड से ही होता है।

प्लास्टिक सर्जरी कराने वालो की तारीफ़
साउथ कोरिया में प्लास्टिक सर्जरी आम है। यहां एेसा कराने वाले की तारीफ की जाती है। यहां के लोग बड़ी आंखों, बड़ी नाक और अच्छी चिन के लिए सर्जरी कराते हैं। यहां इस तरह की सर्जरी सस्ती भी है।

मर्द कराते है हज़ारों का मेकअप
साउथ कोरिया के मर्द मेकअप पर हजारों रुपए खर्च करते हैं। बीबी क्रीम फाउंडेशन उनका पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट है। यहां कई टीवी चैनल शो हैं, जो मर्दों के ब्यूटी टिप्स पर फोकस करते हैं।

एक ही सरनेम वाले नहीं कर सकते शादी
साउथ कोरिया में एक ही सरनेम वाले लोग आपस में शादी नहीं कर सकते। यहां ये मान्यता सदियों पुरानी है। लोगों का मानना है कि एक ही सरनेम वाले लोगों की शादी करने से ब्लड अशुद्ध हो जाता है।

बहुत पूजा-पाठ करते है लोग
साउथ कोरिया में लोग बहुत पूजा-पाठ करते हैं। खासकर रात को चर्च सज जाते हैं और लोग पूजा करते हैं। यहां के सबवे से अगर रात को गुजरा जाए तो लोग पूजा-पाठ करते मिल जाएंगे।

इंटरनेट स्पीड सबसे ज्यादा
इंटरनेट स्पीड के मामले में दक्षिण कोरिया वर्ल्ड में नंबर 1 है। साउथ कोरिया की 93% आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल करती है।

सुसाइड करने में है नंबर 2
साउथ कोरिया में आत्महत्या की दर विश्व में नंबर 2 पर है।

होते है अंधविश्वासी
साउथ कोरिया के लोगों का मानना है कि अगर एक इलेक्ट्रिक फैन को रात भर चालू रखे तो उसके पास सोने वाली की मौत हो सकती है।

15 अगस्त को हुआ था आज़ाद
यह भी एक संयोग है की भारत का स्वतंत्रता दिवस और साउथ कोरिया का मुक्ति दिवस एक ही दिन, 15 अगस्त को मनाया जाता है।

Other Amazing Posts-

  • दुबई के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
  • ये हैं ऑस्ट्रेलिया के 10 अजीबोगरीब कानून
  • ब्राजील में फ्री है जेंडर चेंज सर्जरी, जानिए ब्राजील के बारे में ऐसे ही अमेजिंग और इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
  • ये हैं पाकिस्तान के 10 अजीबोगरीब कानून

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

1 thought on “साउथ कोरिया की इमारतों में नहीं होता 4th फ्लोर, जानिए साउथ कोरिया से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स”

  1. Arvind says:
    July 22, 2017 at 12:48 pm

    पंखे के सामने सोने से मौत
    ये सबसे मजेदार अंधविश्वास था

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme