Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Rashi Anusar Diwali Ke Upay

Rashi Anusar Diwali Ke Upay | राशि अनुसार दिवाली के उपाय (धन संबंधी)

Posted on October 15, 2017October 22, 2019 by Pankaj Goyal

Rashi Anusar Diwali Ke Upay ( Dhan Sambandhi) | Diwali 2019 – 27 October :- हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। दीपावली पर राशि अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी साधक पर प्रसन्न होती हैं और उसकी मनोकामना पूरी करती हैं। आज हम आपको दीपावली पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं। ये उपाय बहुत ही सरल हैं।

Rashi Anusar Diwali Ke Upay

Rashi Anusar Diwali Ke Upay | राशि अनुसार दिवाली के उपाय (धन संबंधी) 

मेष राशि –

  • रात में लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर भी नहीं आएगा।
  • शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो वर्ष भर आपको आर्थिक रूप से परेशानी नहीं होगी। आपका रुका हुआ धन भी जल्दी ही मिल जाएगा।
  • मेष राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ऐं क्लीं सौ: ||

वृषभ राशि-

  • यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप उसे सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।
  • रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।
  • वृषभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ऐं क्लीं श्रीं ||

मिथुन राशि-

  • यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें।
  • यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशान समाप्त हो जाएगी।
  • मिथुन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ क्लीं ऐं सः ||

कर्क राशि-

  • यदि आपको धन लाभ की अभिलाषा है तो शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।
  • यदि आप त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो तक आपका भाग्य चमक उठेगा।
  • कर्क राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ क्लीं ऐं श्रीं ||

सिंह राशि-

  • रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें। यदि वह दीपक सुबह तक जलता रहे तो समझें कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
  • यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें।
  • सिंह राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ह्रीं श्रीं सौ: ||

कन्या राशि-

  • यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप लाल रुमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। धन लाभ होने लगेगा। इसके दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में दान अर्पित करें।
  • यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप तक रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।
  • कन्या राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ श्रीं ऐं सौ: ||

तुला राशि-

  • यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ॐ श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
  • लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के लोग सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।
  • तुला राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं ||

वृश्चिक राशि-

  • इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें। परंतु इनके फल का सेवन न करें।
  • यदि परिवार में अशांति है तो नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। जहां उसे कोई देख न सके।
  • वृश्चिक राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ऐं क्लीं सौ: ||

धनु राशि-

  • इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखे तथा रोज इसकी पूजा करें।
  • यदि तुला राशि के लोग किसी बीमारी से परेशान हैं तो चंद्रमा को अध्र्य दें और बीमारी के निवारण के लिए प्रार्थना करें। अमावस्या होने से चांद दिखाई नहीं देगा तो भी अध्र्य दें।
  • धनु राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ह्रीं क्लीं सौ: ||

मकर राशि-

  • काफी समय से यदि धन रुका हुआ है तो आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं।
  • यदि विवाह में बाधा आ रही है तो भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई अर्पित करें।
  • मकर राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ऐं क्लीं सौ: ||

कुंभ राशि-

  • जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो खीर बनाएं इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
  • धन प्राप्ति के लिए नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।
  • कुंभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ह्रीं ऐं क्लीं सौ: ||

मीन राशि-

  • यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें।
  • धन लाभ के लिए किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
  • मीन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मन्त्र का जाप करे।
    || ॐ ह्रीं क्लीं सौ: ||

दिवाली से सम्बंधित अन्य लेख-

  • दीपावली की रात इन 8 स्थानों पर जलाने चाहिए दीपक, मिलती है लक्ष्मी कृपा
  • शास्त्रों के अनुसार दीपावली के 5 दिनों में न करें ये 7 काम
  • दीपावली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 51 उपाय
  • दिवाली पूजन करते वक़्त ध्यान रखे ये जरुरी बातें
  • दीपावली के पूजन में अवश्य शामिल करें ये 12 चीजें

Related posts:

Hindu Calendar Jyeshta Month 2023 | हिंदी पंचांग ज्येष्ठ मास
Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
Hindu Calendar Vaishakh Month 2023 | हिंदी पंचांग वैशाख मास 2023
Hindu Calendar Chaitra Month 2023 | हिंदी पंचांग चैत्र मास
Hindu Calendar Margashirsha Month 2021 | हिंदी पंचांग मार्गशीर्ष मास
नरक चतुर्दशी पर यहां जलाएं 14 दीपक आएगी जीवन में खुशहाली
दीपावली 2021 - शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
Hindu Calendar Kartik Month 2021 | हिंदी पंचांग कार्तिक मास
हिंदी पंचांग भादप्रद मास | Hindu Calendar Bhadprad Month 2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/30/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme