Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Guru Purnima Shayari In Hindi

गुरु पूर्णिमा शायरी | Guru Purnima Shayari

Posted on July 26, 2018July 12, 2019 by Pankaj Goyal

Guru Purnima Shayari In Hindi | Happy Guru Purnima Shayari | Guru Purnima Shayari In Images| Guru Purnima Shayari 2019 |  गुरु पूर्णिमा शायरी

*****

अक्षर ज्ञान ही नहीं, गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान।
गुरुमंत्र को करे आत्मसात हो जाओ भवसागर से पार।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

Guru Purnima Shayari In Hindi

*****

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डाँट से, जीवन जीना हमें सिखाते
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

*****

गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य।
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

*****

गुरु-चरणों में बैठकर, गुर जीवन के जान।
ज्ञान गहे एकाग्र मन, चंचल चित अज्ञान।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

Guru Purnima Picture Shayari In Hindi

*****

गुरु है गंगा ज्ञान की, करे पाप का नाश।
ब्रम्हा-विष्णु-महेश सम, काटे भाव का पाश।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

*****

गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागूँ पाय।
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनायें

*****

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण।
शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!

Guru Purnima Shayari

*****

संस्कार की सान पर, गुरु धरता है धार।
नीर-क्षीर सम शिष्य के, कर आचार-विचार।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!

*****

माटी से मूरत गढ़े, सद्गुरु फूंके प्राण।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु, भव से देता त्राण।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!

*****

गुरु से भेद न मानिये, गुरु से रहें न दूर।
गुरु बिन ‘सलिल’ मनुष्य है, आँखें रहते सूर।।
शुभ गुरु पूर्णिमा!

Guru Purnima Shayari In Images

*****

तुमने सिखाया उंगली पकड़ कर हमें चलना
तुमने बताया कैसे गिरने के बाद संभलना
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे इस मुक़ाम पे
गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आभार सलाम से

*****

सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते है आप
झूट क्या है और सच क्या है ये बात समझाते है आप
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको तब राहों को सरल बनाते है आप
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

*****

गुरु बिन ज्ञान नहीं
ज्ञान बिन आत्मा नहीं
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म
सब गुरु की ही देन हैं
शुभ गुरु पूर्णिमा

Happy Guru Purnima Shayari In Hindi

*****

शांति का पढ़ाया पाठ
अज्ञानता का मिटाया अंधकार
गुरु ने सिखाया हमें
नफरत पर विजय हैं प्यार
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

*****

आपसे से सीखा और जाना
आप को ही गुरु माना
सीखा सब आपसे हमने
कलम का मतलब भी आपसे जाना
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

*****

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर
मेरे गुरु के चरणों में परनाम
मेरे गुरु जी कृपा राखियो
तेरे ही अर्पण मेरे प्राण
शुभ गुरु पूर्णिमा

Happy Guru Purnima Picture Shayari In Hindi

*****

गुरु आपके उपकार का
कैसे चुकाऊँ मैं मोल
लाख कीमती धन भला
गुरु हैं मेरा अनमोल
हैप्पी गुरु पूर्णिमा

*****

आरूणि की गुरुभक्ति से
हमने शिक्षा पाई है
कबीर जैसे महान संत ने
गुरु की महिमा गाई है
शुभ गुरु पूर्णिमा

*****

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई है
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई है
शुभ गुरु पूर्णिमा

*****

गुरुवर के चरणों में रहकर
हमने शिक्षा पाई है
गलत राह पर भटके जब हम
तो गुरुवर ने राह दिखाई है
शुभ गुरु पूर्णिमा

Happy Guru Purnima Shayari In Images

*****

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • गुरु पूर्णिमा स्टेटस | Guru Purnima Status In Hindi
  • गुरु पूर्णिमा विशेष – क्यों है जीवन में गुरु जरुरी?
  • गुरु शिष्या कथा : जब एक शिष्या से हुआ गुरु को सत्य का ज्ञान
  • गुरु कौन है | गुरु का महत्व क्या है
  • भगवान दत्तात्रेय और उनके 24 गुरु 

Related posts:

Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
अमित राज श्रीवास्तव की ग़ज़लों से 10 बेहतरीन शायरी
Happy Nag Panchami Shayari Images
मनीष नंदवाना 'चित्रकार' राजसमंद द्वारा रचित रचनाओं का संग्रह
Saaya Shayari | साया शायरी
भारतीय वायु सेना दिवस शायरी स्टेटस कोट्स
Happy Engineers Day Shayari Images
उड़ान से पहले - बस्ती कुम्हारों की Basti kumharon ki
उड़ान से पहले - भाई बिना तुम्हारे Bhai Bina Tumhare
Rang Panchami Marathi Shayari Wishes Messages Status SMS

1 thought on “गुरु पूर्णिमा शायरी | Guru Purnima Shayari”

  1. RUPESH SONI says:
    July 4, 2020 at 9:59 am

    सभी शायरियां मस्त है । वाह क्या बात है !👌👌

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme