Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

एक श्लोकी रामायण

Posted on April 10, 2020April 23, 2021 by Pankaj Goyal

एक मंत्र में पूरी रामकथा का सार, इसके जप से मिलता है रामायण पाठ का पुण्य –

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अधिकतर लोग रामायण या श्रीरामचरित मानस का पाठ करते हैं। इस ग्रंथ में श्रीराम और रावण की कथा के माध्यम से धर्म और अधर्म के बारे में बताया गया है। अगर कोई व्यक्ति रोज रामायण का पाठ करता है तो उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, मन शांत होता है और विचारों की नकारात्मकता दूर होती है। एकाग्रता बढ़ाने और श्रीराम की कृपा पाने के लिए किया जाता है रामायण का पाठ।रामायण काफी बड़ा ग्रंथ है, इसका पाठ रोज कर पाना मुश्किल है, इसीलिए काफी लोग अपने समय के अनुसार रामायण का थोड़ा-थोड़ा पाठ रोज करते हैं। जानिए एक मंत्र में पूरी रामकथा का सार, इसका जाप करने से मिलता है रामायण पाठ का पुण्य।। इसे एक श्लोकी रामायण कहते हैं।

Must Read- जानिए आरती के बाद क्यों बोलते हैं कर्पूरगौरं मंत्र

रामायण, रामकथा का सार


एक मंत्र में बताई है पूरी रामकथा


रामायण का सार बताने वाला एक मंत्र काफी प्रचलित है। जो लोग इस मंत्र का पाठ रोज करते हैं, उन्हें रामायण पढ़ने के बराबर पुण्य मिलता है। इसे एक श्लोकी रामायण कहते हैं। रोज सुबह घर के मंदिर में दीपक जलाकर इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र

आदौ राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्।

वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।

बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्।

पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।

मंत्र का अर्थ

श्रीराम वनवास गए. वहां स्वर्ण मृग का का वध किया। वैदेही यानी सीताजी का रावण ने हरण कर लिया, रावण के हाथों जटायु ने अपने प्राण गंवा दिए। श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता हुई। बालि का वध किया। समुद्र पार किया। लंकापुरी का दहन किया। इसके बाद रावण और कुंभकर्ण का वध किया। ये रामायण का सार है।

 रामकथा का सार, रामायण पढ़ने का पुण्य

कैसे करें मंत्र का जाप

इस मंत्र का जाप घर के मंदिर में करना चाहिए। रोज सुबह स्नान के बाद मंदिर में पूजा करें। साफ आसन पर बैठकर भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें। ज्यादा समय न हो तो 11 या 21 बार भी मंत्र जाप कर सकते हैं।

एक श्लोकी रामायण के जाप से मिलते हैं ये फायदे

एक श्लोकी रामायण के जाप से शांति होने लगती है। इससे बुरे विचारों से छुटकारा मिल जाता है। नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करने से भगवान की कृपा जल्दी मिल सकती है।

Other Similar Posts:-

  • गायत्री मंत्र – जप विधि और फायदे
  • Rashi Mantra : जानिए राशि अनुसार अचूक दिव्य मंत्र
  • कामदेव-वशीकरण मन्त्र: सेक्स पॉवर बढ़ाने और वशीकरण के लिए करे इन मन्त्रों का जाप
  • मकान की नींव में सर्प और कलश क्यों गाड़ा जाता है?
  • क्यों रखते है शिखा ? क्या है इसकी वैज्ञानिकता ?

Mantra, Ramkatha Saar, Ramayan, Ramayan Path ka Puny

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
लोन लेने के फायदे
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme