Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

चमत्कारिक बाबा कमर अली दरवेश दरगाह (Amazing Kamar Ali Darvesh Dargah)

Posted on September 13, 2014May 1, 2016 by Pankaj Goyal

Chamtkarik Kamar Ali Darvesh Dargah : क्या आप ग्यारह लोग मिलकर अपनी तर्जनी अंगुली से 90 kg वजन के पत्थर को अपने सर तक उठा सकते है ? आप सब कहेंगे यह असंभव है। लेकिन पुणे स्तिथ ‘बाबा हजरत कमर अली की दरगाह’ में यह चमत्कार आप कर सकते है। हमारे देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल है जहाँ पर कई चमत्कारिक शक्तियां है। यह शक्तियां वहां निवास कर चुके और दफनाए गए साधू, संतो, फकीरों और सूफियों के कारण है। ऐसी ही एक जगह है ‘बाबा हजरत कमर अली की दरगाह’।

Chamtkarik Kamar Ali Darvesh Dargah History, Story & Information in Hindi

शिवपुर गाँव में है ये चमत्कारिक दरगाह

हजरत कमर अली दरवेश बाबा की दरगाह पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित शिवपुर गांव में है। यहाँ पर आज से 700 वर्ष पूर्व सूफी संत हजरत कमर अली को दफनाया गया था। हजरत कमर अली एक सूफी थे जिनका निधन मात्र 18 साल की उम्र में हो गया था। उन्हें उनकी मृत्यु के पश्चात संत की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

Chamtkarik Kamar Ali Darvesh Dargah History, Story & Information in Hindi

चमत्कारिक है दरगाह :

इस दरगाह में सूफी संत की चमत्कारिक शक्तियां आज भी विधमान है।  इसका जीता जागता उदाहरण दरगाह परिसर में रखा करीब 90 kg का पत्थर है।  इस पत्थर को यदि 11 लोग सूफी संत का नाम लेते हुए अपनी तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) से उठाते है तो यह पत्थर आसानी से ऊपर उठ जाता है। लेकिन यदि इस पत्थर को दरगाह परिसर से बाहर ले जाकर उठाए तो यह टस से मस भी नहीं होता है।  भक्त लोग इसका कारण दरगाह में आज भी विधमान हजरत कमर अली दरवेश बाबा की शक्तियों को मानते है। इसके अलावा भी इस पत्थर से एक और रहस्य जुड़ा है यदि लोग तर्जनी अंगुली के अलावा कोई दूसरी अंगुली का इस्तेमाल करे या लोगों की संख्या 11 से कम या ज्यादा हो तो भी पत्थर नहीं हिलता है।

Chamtkarik Kamar Ali Darvesh Dargah ki kahani

सभी धरम और जाती के लोग आते है यहाँ :

इस दरगाह पर साल भर सभी धर्म, जाती और समुदाय के लोगो का तांता लगा रहता है।  एक ख़ास बात यह है की अन्य दरगाहों की तरह यहाँ पर महिलाओं को लेकर कोई बंदिश नहीं है। अन्य धार्मिक स्थलों की तरह यहाँ भी भक्तों की मान्यता है की यहाँ मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है।

कैसे पहुंचे दरगाह :

यदि आप प्लेन या रेल से आ रहे है तो आपको पहले पुणे पहुँचाना होगा जहाँ से दरगाह की दुरी मात्र 25 km है , और चुकी यह दरगाह हाईवे पर स्थित है इसलिए यह सड़क मार्ग से अच्छी तरह से कनेक्टेड है।

Other Similar Post :

  • गुलाबी मस्जिद – ईरान – सूरज की पहली किरण पड़ते ही अंदर होता है जन्नत का नज़ारा
  • नौगजा पीर (Naugaja Peer) :- जहा चढ़ावे में चढ़ती है घड़ियाँ
  • मूसाबाग – लखनऊ – यहाँ पर है एक ईसाई अंग्रेज सैनिक कि मजार, भक्त है हिन्दु और मुस्लिम, चढ़ाते है सिगरेट
  • लैला मजनूं की मज़ार – बिन्जौर – अनूपगढ – राजस्थान
  • बाबा हरभजन सिंह मंदिर – सिक्किम – इस मृत सैनिक की आत्मा आज भी करती है देश की रक्षा

Related posts:

जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति
12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
रामदेवरा मंदिर, रूणिचा धाम- बाबा रामदेव (रामापीर) का समाधी स्थल
चंद्रकेश्वर मंदिर- एक अनूठा मंदिर जहां पानी में समाएं हैं भगवान शिव, च्यवन ऋषि ने की थी स्थापना

1 thought on “चमत्कारिक बाबा कमर अली दरवेश दरगाह (Amazing Kamar Ali Darvesh Dargah)”

  1. Upasna Siag says:
    September 13, 2014 at 11:09 am

    sach me kotuhul ka vishay hai ye to ….!!

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme