Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भारत के 10 सबसे खतरनाक जानवर (10 Most Dangerous Animals Of India)

Posted on February 11, 2015April 14, 2016 by Pankaj Goyal

10 Most Dangerous Animals Of India : दुनिया में कई ऐसे खतरनाक जीव-जंतु हैं, जो किसी की भी जान लेने में माहिर होते हैं। इनमें से कोई जीव पलक झपकते ही अपने जहर से मौत की नींद सुला सकता है, तो कुछ जीवों के कारण पहले बीमारी और उसके बाद मौत से सामना करना पड़ता है। भारत में भी इस तरह के कई जीव-जंतु हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के 10 खतरनाक जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. सांप (Snake)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Snake
सांपों की ऐसी बहुत सी प्रजातियां हैं, जो अपने जहर से पलभर में किसी की जान ले सकती हैं। इनमें से कई प्रजातियां भारत में पायी जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक सांपों के कारण भारत में प्रत्येक साल 5,000 लोगों की मौत हो जाती है। इसके पीछे अंधविश्वास भी एक प्रमुख कारण है, क्योंकि सांपों के काटने के बाद लोग अस्पताल की जगह साधु या ओझा से अपना इलाज कराने लगते हैं।

2. बाघ (Tiger)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information -Tiger
टाइगर भारत का दूसरा सबसे खतरनाक जानवर है। भारत में प्रत्येक साल 800 से 1000 ऐसे मामले सामने आते हैं, जब बाघ इंसानों को अपना शिकार बना लेता है। इस मामले में सुंदरबन के टाइगर्स टॉप पर हैं, जिन्हें मानवभक्षी टाइगर भी कहा जाता है।

3. हाथी (Elephant)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Elephant
भारत के खतरनाक जानवरों में हाथी भी शुमार है। प्रत्येक साल जहां शिकारी दांतों के लिए 1000 हाथियों को मारते हैं, वहीं भारत के अलग-अलग हिस्सों में हाथी द्वारा भी 2,000 लोगों को मार दिया जाता है।

4. बिच्छू (Scorpion)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Scorpion
भारत में बिच्छू की 86 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें 50 प्रजातियां बेहद ही खतरनाक होती हैं, जो किसी की भी जान ले सकती हैं। इनकी वजह से प्रत्येक साल 86 से 100 लोगों की मौत हो जाती है।

5. मच्छर (Mosquito)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Mosquito
मच्छर अपने दंश के कारण कई अलग-अलग रोग फैलाते हैं, जिनकी वजह से पुरे विशव में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। मच्छर के कारण फैलने वाले मलेरिया और डेंगू की वजह प्रत्येक साल भारत में भी सैकड़ो लोगों की मौत हो जाती है।

6. कुत्ते (Dogs)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Dogs
भारत के प्रत्येक इलाके में अक्सर आप आवारा कुत्तों को घूमते हुए देख सकते हैं। ये कुत्ते चलते-फिरते मौत से कम नहीं है। भारत में कुत्तों के कारण प्रत्येक साल 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत होती है। वहीं, इनके काटने की वजह से आए दिन हजारों लोग अपना इलाज कराने अस्पताल में भर्ती होते हैं।

7. तेंदुआ (Leapord)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Leapord
तेंदुओं द्वारा किसी गांव में घुसकर लोगों पर हमला करने की खबरें आए दिन सुनने व पढ़ने को मिलती हैं। ये न सिर्फ जंगल में बल्कि जंगल से बाहर गांवों में शिकार की तलाश में घुस जाते हैं। प्रत्येक साल जंगली इलाकों में इस तरह के वारदात से जुड़ी खबरें सुनने को मिलती हैं। हालांकि, इनके कारण प्रत्येक साल कितने लोगों की मौत होती है, इसका आंकड़ा मौजूद नहीं है।

8. भालू (Bear)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Bear
भारत के हिमालय में काले और भूरे भालू मिलते हैं। इनमें ब्लैक भालू बिना किसी कारण के लोगों पर हमला करने के लिए जाना जाता है। यह सुबह में लोगों पर सबसे ज्यादा हमला करता है। हालांकि, इसकी वजह से प्रत्येक साल कितनी मौत होती है, इसका आंकड़ा मौजूद नहीं है।

9. मगरमच्छ (Crocodile)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Crocodile
मगरमच्छ भी भारत के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। प्रत्येक साल यह कई लोगों को अपना शिकार बना लेता है। हालांकि, आंकड़े मौजूद नहीं हैं। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा मगरमच्छ कावेरी नदी में पाए जाते हैं।

10. बंदर (Monkey)10 Most Dangerous Animals Of India Hindi Information - Monkey
क्या आप सोचते हैं कि बंदर किसी की जान नहीं ले सकते हैं, तो आप गलत हैं। प्रत्येक साल बंदरों की वजह से भी कई लोगों की मौत हो जाती है। बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं, जिसकी वजह से मौत तक हो जाती है।

जानवरों से सम्बंधित अन्य रोचक लेख

  • दुनिया के 10 सबसे विषैले सांप
  • लुजान जू- विशव का सबसे खतरनाक और विवादित जू, जहां आप कर सकते है शेर की सवारी
  • Mano Ya Na Mano – सांप भी करते है सुसाइड !
  • आश्चर्यजनक किन्तु सत्य – क्रोकोडाइल (मगरमच्छ) भी चढ़ सकते है पेड़ पर
  • स्नेक आइलैंड – ब्राज़ील – यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
छत्रपति शिवाजी महाराज से सम्बंधित 8 प्रसिद्ध किले
इन क्रूर, बर्बर, अमानवीय, तरीकों से दी जाती थी प्राचीन काल में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme