Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Jyotish & Colours : पसंदीदा रंग के अनुसार जानिए स्वभाव से जुड़ी खास बातें

Posted on June 2, 2015August 12, 2016 by Pankaj Goyal

Human nature according to favorite color in Hindi : रंगों की पसंद के अनुसार भी किसी व्यक्ति का स्वभाव, अच्छी-बुरी आदतें मालूम की जा सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार जैसा हमारा स्वभाव होता है, वैसे ही कलर हमारी पसंद होते हैं। रंगों का ग्रहों से भी गहरा संबंध होता है। ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए अलग-अलग रगों के रत्न धारण किए जाते हैं। व्यक्ति की कुंडली में जो ग्रह अधिक प्रभावी होता है, उसके अनुसार ही व्यक्ति का स्वभाव और पसंद-नापसंद बनती है। यहां कुछ रंगों के नाम दिए जा रहे हैं। इनमें से अपना पसंदीदा रंग चुनिए और जानिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी अच्छी-बुरी बातें…

Human nature according to favorite color in Hindi

रंगों के नाम-
गुलाबी (Pink)
कत्थई (Brown)
जामुनी (Purple)
लाल (Red)
सफेद (White)
काला (Black)
नीला (Blue)
हरा (Green)
पीला (Yellow)

इन रंगों में से कोई एक रंग चुनें और जानिए स्वभाव से जुड़ी खास बातें….

गुलाबी रंग

जिन लोगों को गुलाबी रंग अधिक पसंद होता है, वे जीवन साथी के प्रति काफी भावुक होते हैं और जीवन साथी का ध्यान रखने वाले होते हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक रहती हैं। मित्रों से विशेष स्नेह प्राप्त करते हैं। सभी लोगों से प्रेम से मिलते हैं। इनका स्वभाव काफी रोमांटिक होता है। ये लोग दूसरों के गुणों पर अधिक ध्यान देते हैं और बुराइयों को अधिकतर नजरअंदाज करते हैं। ये लोग कभी-कभी अधिक शर्मीले भी हो जाते हैं। सुंदरता की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इन्हें हिंसा पसंद नहीं होती है। किसी भी वाद-विवाद का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से करना पसंद करते हैं।

हरा रंग

जिन लोगों को हरा रंग प्रिय है, वे डाउन टू अर्थ स्वभाव वाले होते हैं। हर परिस्थिति में अपने स्वभाव को बनाए रखते हैं। सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी सामान्य इंसान की भांति बने रहते हैं। ये लोग किसी भी दुखी नहीं देख पाते हैं। यदि इनके आसपास कोई दुखी व्यक्ति होता है तो उसके दुख बांटने का प्रयास करते हैं। ये बहुत शांतिप्रिय इंसान होते हैं। लड़ाई-झगड़ों से दूर ही रहते हैं। जिस प्रकार हरा रंग आंखों को सुखद अहसास देता है, ठीक वैसा ही स्वभाव हरा रंग पसंद करने वाला भी होता है। ये लोग इनके प्रिय जनों के बीच काफी महत्व रखते हैं।

नीला रंग

जो लोग नीला रंग पसंद करते हैं, वे स्वाभिमानी होते हैं। किसी से मदद लेना इन्हें पसंद नहीं होता है। प्रेमी को पूरा समय देते हैं और उसकी जरुरतों का ध्यान रखते हैं। इन्हें भरोसेमंद माना जा सकता है। किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं और किसी अन्य व्यक्ति पर आसानी से विश्वास भी नहीं करते हैं। मित्रता करने से पहले पूरी सावधानी रखते हैं और जब इन्हें यह सुनिश्चित हो जाता है कि व्यक्ति मित्रता करने योग्य है, तब ही मित्रता करते हैं। किसी भी काम को अपने ही तरीके से करते हैं और जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं।

काला रंग

जिन लोगों को काला रंग बहुत अधिक प्रिय है, वे थोड़े रूढ़िवादी हो सकते हैं। साथ ही, इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं होता है। जो काम जैसा चल रहा है, ये लोग उस काम को वैसा ही चलाना चाहते हैं। किसी भी प्रकार का बदलाव आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। काला रंग पसंद करने वाले लोग दूसरों से मान-सम्मान पाना चाहते हैं। साथ ही, ये लोग अपनी शक्ति बढ़ाने भी चाहते हैं। इन्हें लोगों से उचित दूरी बनाए रखना पसंद होता है। हर किसी से बहुत अधिक निकटता नहीं रखते हैं।

सफेद रंग

जिन लोगों को सफेद रंग अधिक पसंद है, सामान्यत: वे दूरदर्शी और आशावादी होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग घर-परिवार और कार्य क्षेत्र में अच्छा सामंजस्य बनाए रखते हैं। कभी-कभी ये घमंड का शिकार भी हो सकते हैं। सफेद रंग शांति का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग सफेद रंग पसंद करते हैं, वे भी शांति प्रिय होते हैं। नए लोगों से एकदम मित्रता नहीं बढ़ाते हैं। इनके स्वभाव में लज्जा यानी शर्म भी रहती है। किसी भी नए स्थान पर या नए लोगों के बीच एकदम सहज महसूस नहीं करते हैं।

लाल रंग

जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है, वे बहुत सावधान रहने वाले होते हैं। इनके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व होता है। ये लोग बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं। लाल रंग उत्साह और जोश का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग ये रंग पसंद करते हैं, वे भी जोशीले होते हैं। इन्हें अपना काम पूरे जोश के साथ करने में ही आनंद प्राप्त होता है। ये लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। सामान्यत: ये लोग दूसरों के स्वभाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।

ब्राउन कलर

जिन लोगों को ब्राउन (कत्थई) कलर प्रिय होता है, वे लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। लगातार सफलता मिलने के बाद भी अपने स्वभाव में बने रहते हैं। घमंड और अहंकार से दूर रहने का प्रयास करते हैं। इनका स्वभाव मित्रतापूर्ण और विनम्र रहता है, इस कारण अधिक सफल होने के बाद के लोग इनसे आसानी से मिल सकते हैं। घर-परिवार हो या मित्रता, दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। भावुक स्वभाव के कारण दूसरों के दुखों को दूर करने का प्रयास करते रहते हैं। मिलनसार स्वभाव के कारण दूसरों को आपका साथ बहुत प्रिय होता है। जीवन की कठिन परिस्थितियों को काबू करने के लिए धैर्य और मेहनत का सहारा लेते हैं। सुझ-बुझ से विपरीत हालातों से बाहर आ जाते हैं।

जामुनी रंग

जामुनी (Purple) रंग पसंद करने वाले लोग दूरदर्शी होते हैं। भविष्य में किन कामों से लाभ मिलेगा और किन कामों में नुकसान हो सकता है, ये लोग पहले से ही अंदाजा लगा सकते हैं। इनके स्वभाव में रचनात्मकता रहती है, इस कारण किसी भी काम को अलग-अलग तरीके से करने में इन्हें मजा आता है। इन्हें घर सजाने की और ड्रेस डिजाइन्स अच्छी समझ होती है। ये लोग अधिक जिम्मेदारियों से घबराते हैं और परेशानियों को हल करने में भी कभी-कभी नाकाम हो जाते हैं। इन्हें भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं होता है। भीड़ से अलग काम करने पर अधिक विश्वास रखते हैं। ये लोग दूसरों की नकल करना पसंद नहीं करते हैं और ना ही ये चाहते हैं कि कोई इनके कामों की नकल करें।

पीला रंग

पीला रंग पसंद करने वाले लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। जीवन को सकारात्मक रूप में जीते हैं। ये लोग नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं और कार्यों में सफलता पाने का प्रयास करते हैं। ये हमेशा खुश रहने वाले इंसान होते हैं। दूसरों को सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जीवन में जब भी विपरीत समय आता है तो उस समय भी ईमानदारी के साथ कार्यों में लगे रहते हैं। कड़ी मेहनत से बुरा समय टल जाता है और सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

ध्यान रखें- यहां एक-एक रंग के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी बातें बताई गई हैं। यदि किसी व्यक्ति को एक से अधिक रंग प्रिय हैं तो उसके स्वभाव में परिवर्तन भी हो सकता है। साथ ही, कुंडली में स्थिति ग्रहों की स्थिति के आधार पर भी व्यक्ति के स्वभाव में भिन्नता हो सकती है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • ज्योतिष उपाय- इन 9 में से कोई भी 1 उपाय करने से चमक सकती है किस्मत
  • लाल किताब के 25 अचूक टोटके और उपाय
  • धन प्राप्ति के राशि अनुसार उपाय
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme