Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Vastu Tips For Home- घर में कहां कौन सी चीज रखें और कौन सी चीज न रखें?

Posted on July 2, 2015August 11, 2016 by Pankaj Goyal

Vastu tips for home in Hindi : यहां जानिए वास्तु से जुड़ी छोटी-छोटी बातें, जिनका दैनिक जीवन में काफी अधिक महत्व माना गया है। इनकी मदद सेसमय को भी दूर किया जा सकता है।
Vastu Tips About Home For Positivity

1. तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। तिजोरी के एकदम ऊपरी वाले खाने (हिस्से) में पैसा नहीं रखना चाहिए।

2. घर में स्टोर रूम और बाथरूम के पास पूजा कक्ष नहीं होना चाहिए।

3. घर के जिस हिस्से में वास्तु दोष हो, वहां सुबह-शाम कुछ समय के लिए शंख बजाना चाहिए। यदि आप चाहे तो पूजा की घंटी भी बजा सकते हैं। इनसे निकलने वाली ध्वनि से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

4. कुछ वृक्ष और पौधे दूध वाले होते हैं जैसे- आंकड़े का पौधा, बरगद। इस तरह के वृक्ष घर-आंगन में नहीं होना चाहिए। इनसे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ये हमारे स्वास्थ्य के हानिकारक भी होते हैं।

5. घर में तुलसी होना बहुत शुभ रहता है। रोज सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक लगाना चाहिए।

6. घर में बंद या खराब घड़ी भी नहीं रखना चाहिए। इसके अशुभ प्रभाव से भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।

7. घर के पूजन स्थल पर सुबह-शाम घी का दीपक लगाने चाहिए। इससे भाग्य संबंधी लाभ मिलते हैं और इस दीपक का धुआं वातावरण की हानिकारक तरंगों और सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट करता है।

8. पलंग के नीचे फालतू सामान या जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का मार्ग अवरुद्ध होता है।

9. तिजोरी में मुकदमे या वाद-विवाद से संबंधित कागजात नहीं रखना चाहिए।

10. घर के पूजन स्थल के ऊपर कोई सामान नहीं रखना चाहिए। पूजन कक्ष उत्तर दिशा में या पूर्व दिशा में शुभ रहता है।

11. परिवार के मृत सदस्यों के चित्र पूजन कक्ष में नहीं रखना चाहिए। पूर्वजों के चित्र नैऋत्य कोण (पश्चिम-दक्षिण) में या पश्चिम दिशा में रखे जा सकते हैं।

12. घर में टूटा हुआ दर्पण (मिरर) नहीं रखना चाहिए। दो दर्पण एक-दूसरे के आमने-सामने भी नहीं लगाना चाहिए।

13. यदि तिजोरी का दरवाजा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुलता है तो यह बहुत शुभ माना गया है।

14. शयन कक्ष में रात के समय जूंठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। जो लोग बेडरूम में जूंठे बर्तन रखते हैं, उन्हें धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

15. घर में बीम के नीचे बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। बीम के नीचे सोना भी नहीं चाहिए।

ज्योतिष से सम्बंधित सम्पूर्ण  लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • फेंगशुई टिप्स – घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें
  • वास्तु टिप्स- घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

1 thought on “Vastu Tips For Home- घर में कहां कौन सी चीज रखें और कौन सी चीज न रखें?”

  1. विजय वर्मा says:
    May 1, 2017 at 1:17 pm

    घर मे झुला होना चाहिए या नही

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme