Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Dream For Money Gain : ये 10 सपने देते है धन लाभ का संकेत

Posted on September 4, 2015June 3, 2019 by Pankaj Goyal

Dream for money gain in Hindi – ये 10 सपने देते है धन लाभ का संकेत : सपनों की अपनी ही एक रहस्यमयी दुनिया है। कुछ लोग कहते हैं कि जिन ख्यालों में हम दिन भर रहते वही     ख्याल सपनों का आकार लेकर हमें दिखते हैं। रामामयण और महाभारत के अलावा कई दूसरे धर्मग्रंथों में सपनों का उल्लेख क‌िया गया है। सपनों को इनमें भव‌िष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत बताया गया है।

Dream for money gain in Hindi Astrology

कुछ सपने आपको न‌िकट भव‌िष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ का संकेत देते हैं।

2. खुद को ऊँचाई पर चढ़ते हुए देखना
Dream for money gain in Hindi Astrology

धन लाभ के लिए आपका उन्नति करना जरुरी है और उन्नति होती है तो धन लाभ होता है। हमारे सपने भी कुछ इसी तरह का संकेत देते हैं। स्वप्न विज्ञान के अनुसार व्यक्ति जब सपने में खुद को ऊपर की ओर चढ़ता हुआ देखता है तो यह संकेत है कि, व्यक्ति की जल्दी ही उन्नति होने वाली है और धन का लाभ मिलने वाला है।

3. सपने में भगवान या साधु का दिखना
Dream for money gain in Hindi Astrology

सपने में भगवान को देखना बड़ा ही खुभ स्वप्न माना जाता है। यह सपना जिसे आता है उसे आने वाले कुछ ही दिनों में कोई बड़ी सफलता मिलती है। यह स्वप्न बताता है कि व्यक्ति के किस्मत के दरवाजे खुल गए हैं। भगवान को सपने में देखने के समान ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति या साधु को देखना भी शुभ फलदायी होता है। यह स्वप्न बताता है कि कोई बड़ा लाभा या मान-सम्मान मिलने वाला है।

4. सपने में अर्थी का दिखना
Dream for money gain in Hindi Astrology

शगुनशास्त्र में बताया गया है कि कहीं जाते समय मार्ग में अर्थी दिख जाए तो यात्रा लाभप्रद होती है।शगुनशास्त्र की तरह स्वप्नशास्त्र भी कहता है कि सपने में अर्थी का दिखना बड़ा ही शुभ होता है। जिस व्यक्ति को सपने में अर्थी दिखती है उसे कोई बड़ा लाभ प्राप्त होता है।

5. सपने में ऐसा आलिंगन देखना
Dream for money gain in Hindi Astrology

सपने में श्रृंगार किए हुए स्त्री को अपने पास देखना बड़ा ही शुभ होता है। इससे कुंवारे व्यक्ति की शादी होने का संकेत मिलता है। विवाहित व्यक्ति को स्त्री सुख मिलता है। लेकिन सपने में कोई पुरुष यह देखता है कि दो स्त्री आपस में आलिंगन कर रही हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है। लेकिन स्त्री अगर ऐसा सपना देखती है तो उनके साथ कुछ बुरा होने की संभावना रहती है। ठीक इसी प्रकार कोई पुरुष दो पुरुष को आलिंगन करते हुए देखता है तो यह शुभ स्वप्न नहीं होता है।

6. खुद को खाना बनाते हुए देखना
Dream for money gain in Hindi

अगर आपको खाना बनाना पसंद नहीं है तब भी यह दुआ कीजिए कि किसी रात आप सपने में खुद को आग जलाकर खाना बनाते हुए देखें। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में व्यक्ति का खुद अपने हाथों से आग जलाकर भोजन बनाते हुए देखना बहुत शुभ स्वप्न है।इस स्वप्न का मतलब है आपको नौकरी या रोजगार में उन्नति मिलने वाली है। धन लाभ प्राप्त होने की भी संभावना रहती है।

7. सपने में अनार खाते हुए देखना
Dhan laabh ke sapne

आपको अनार खाना पसंद है, अगर हां तब तो आप खुली आंखों से भी अनार खाइये। लेकिन नहीं पसंद है तब भी आपको यह प्रार्थना करनी चाहिए कि भले ही आप खुली आंखों से अनार न खाएं लेकिन सपने में खुद को अनार खाता हुआ जरुर देखें। इसका कारण यह है कि लाल-लाल दानों वाले पके हुए मीठे अनार खाते हुए खुद को सपने में देखने से धन की प्राप्ति होती है।

8. खुद को उधार देते हुए या लेते हुए देखना
Dream for money gain in Hindi

ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति अगर खुद को सपने में धन का लेन-देन करते हुए देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में धन लाभ मिलने वाला है। धन के लेन-देन में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप खुद को उधार देते हुए या लेते हुए देखें।

9. सपने में फूलों का दिखना
Dream for money gain in Hindi Astrology

मान्यताओं के अनुसार सपने में अगर कोई व्यक्ति फूल देखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को धन लाभ या कोई बड़ी सफलता या सुख मिलने वाला है। इसी तरह दही, जल भरा हुआ कलश, पान या छाता दिखना भी शुभ स्वप्न माना जाता है। सपने में छाता दिखने का मतलब है आपको पदोन्नति मिलने वाली है। सपने में अनाज का ढ़ेर दिखना भी शुभ स्वप्न माना जात है इससे धन का लाभ मिलता है।

10. अखरोट खाते हुए खुद को देखना
Dream for money gain in Hindi Astrology

अखरोट तो आपने कई बार खाए होंगे। अगर आपने माता वैष्णो दवी की यात्रा की होगी तो प्रसाद रुप में अखरोट बांटा भी होगा। लेकिन खुली आंखों से अखरोट खाना या अखरोट बांटना आपको जितनी खुशी नहीं दे सकता है। उससे कहीं अधिक खुशी आपके तब मिलती है जब आप खुद को सपने में अखरोट खाते हुए देखते हैं। माना जाता है कि सपने में अखरोट खाते हुए देखने से स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है और धन लाभ भी मिलता है।

Source

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े – ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख

  • ये सपने बताते है मृत्यु का योग 
  • स्वप्न फल ज्योतिष – जानिए 251 सपनों के फल
  • शिवपुराण में वर्णित है मृत्यु के ये 12 संकेत
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब
  • जानिए राशि अनुसार (नाम के पहले अक्षर से) जातक की ख़ास 15 बातें

Tag- Hindi, Jyotish, Astrology, Swapn phal, Money Gain, Dhan Laabh,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

9 thoughts on “Dream For Money Gain : ये 10 सपने देते है धन लाभ का संकेत”

  1. Aryan Raaz says:
    May 9, 2017 at 3:14 am

    Aryan says – sapne me Maine aam ke tree par chadte hue dekha iska kya Matlab hua

    Reply
  2. golu says:
    March 24, 2017 at 7:50 am

    Sapne me saand (bal) marte hue dikne se kya hota h

    Reply
  3. Amita Gaur says:
    February 25, 2017 at 4:42 am

    Amita Gaur

    Sapne me pani me 5-6 Turtles dekhna or unme se 1 ne mujhe pair me kaata bhi hai. To iska kya arth hota hai?

    Reply
  4. mohinder says:
    December 11, 2016 at 3:56 am

    Sapne main aadha tuta matkey main kaai wala pani dekhney ka kya matlab hota hai ?

    Reply
  5. नरेश says:
    September 24, 2016 at 4:23 am

    सपने में मुकेश अम्बानी को देखने पर क्या फल मिलेगा और कितने समय में मिलेगा यदि रात्रि 2 बजे के बाद देखें तो

    Reply
  6. Dheeraj Sharma says:
    June 20, 2016 at 2:21 am

    Sapne me Shiv Mandir k pas mele me bhut se Saanp ekdam se nikalte dikhayi diye . Iska kya matlab yoga .

    Reply
  7. kishor kumar says:
    May 28, 2016 at 12:23 am

    sapne mein prasad khana aur
    dusaron ko dahi khate dekhna

    Reply
  8. pinki says:
    May 3, 2016 at 8:26 am

    Sapne mein putr hote hue dikhne ka kya meaning hai plz btaiye

    Reply
  9. Durga dayal says:
    February 2, 2016 at 8:29 am

    Sapne me kabar aur arthi dono dekhne ka kya matlab hai plz. Batane ki kripa kare plz.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/05/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme