Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Vastu Tips for Success: काम में रुकावट दूर करने के लिए ध्यान रखे ये वास्तु टिप्स 

Posted on January 21, 2016February 25, 2016 by Pankaj Goyal

Vastu Tips for Success : यदि आपके भी महत्वपूर्ण काम रुके हुए हैं या बार-बार घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो घर से जुड़ी इन 6 आसान बातों को विशेष रूप से ध्यान रखें।

बीम के नीचे पलंग न रखें

Vastu Tips for Success

बीम के नीचे पलंग रखना वास्तु के अनुसार बिल्कुल गलत माना जाता है। ऐसा करने से मनुष्य थका-थका और तनावग्रस्त रहने लगता है। साथ ही बीम के नीचे रखे पलंग पर सोने वाले व्यक्ति को अपने कामों में कई तरह ही रुकावटें और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए पलंग को बीम के नीचे से हटा दें।

अलमारियां खुली न रखें

Vastu Tips for Success

खुली अलमारी घर में नेगेटिव एनर्जी पैदा करती है, जिसके कारण बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, खास तौर पर ध्यान रखें कि काम न होने पर घर की कोई भी अलमारियां खुली न रखें।

बेडरूम में इस तरह न रखें आईना

Vastu Tips for Success

बेडरूम में पलंग के सामने ड्रैसिंग टेबल या आईना न रखें। इससे पति-पत्नी में तनाव पैदा होता है और परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए बेडरूम में कांच को इस तरह रखें कि उसमें पलंग न दिखाई दे।

तिजोरी को कभी खाली न रखें

Vastu Tips for Success

कई लोग घर या दुकान में तिजोरी रखते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि तिजोरी कभी भी खाली न रहे। ऐसा होने से घर में दुर्भाग्य बढ़ता है और पैसों की कमी आती है। इससे बचने से लिए तिजोरी में चांदी का सिक्का रख दें, ताकी पैसे न होने पर भी तिजोरी पूरी तरह से खाली न रहे।

झाड़ू-पोंछा व डस्टबिन खुले में न रखें

Vastu Tips for Success

झाड़ू-पोंछे या डस्टबिन को खुले में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी को नष्ट कर देते हैं। साथ ही यह बात सफलता में रुकावट का कारण भी बन सकती है। याद रखें झाड़ू को कभी भी रसोई घर में न रखें क्योंकि ये आय और अन्न दोनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

उपयोग न होने पर बाथरूम को रखें बंद

Vastu Tips for Success

अलमारी की तरह ही खुली बाथरूम घर में नेगेटिव एनर्जी लाती है। जब भी बाथरूम का उपयोग न हो तब उसका दरवाजा बंद रखें और इस बाद का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि बाथरूम हमेशा साफ हो। गंदा बाथरूम भी सफलता और कामों में रूकावट का कारण बन सकता है।

Other Similar Post :

  • वास्तु टिप्स- सोते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकते हैं कई नुकसान
  • वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा
  • वास्तु टिप्स- घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Tag- Hindi Vastu Tips To Avoid Delayed In Work And Success

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/23/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme