Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ

Posted on August 6, 2016June 3, 2019 by Pankaj Goyal

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things : हम सभी सपने देखते हैं। ये सपने ज़िंदगी से जुड़े रहते हैं और कभी कभी तो इनका इस दुनिया से कोई वास्ता ही नहीं होता। किसी को डरावने सपने दिखते हैं, किसी को पेड़-पौधे, जानवरों के सपने दिखते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्‍हें सपने में भगवान शिव से संबंधित चीज़ें जैसे शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या फिर कभी कभी तो खुद शिव और पार्वती के सपने आते हैं। कहने का मतलब है कि जी भी सपने में दिखाई देते हैं। क्‍या आप अक्‍सर अपने सपने में भगवान शिव को देखते हैं? अगर हां, तो इसके पीछे कई बड़ी चीज़ें छुपी हुई है, जिसके बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं।

1- सपने में शिवलिंग का दिखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things , Shivling

शिवलिंग का दिखाई देना सभी अशुभों का नाश करने वाला है। लंबें समय से परेशानियां चल रही हैं और आपको शिवलिंग दिखे तो समझ ले कि अच्छा समय शुरू होने वाला है। ये संपदा मिलने का भी इशारा है। ऐसा होने पर आपको किसी शिव मंदिर में जाकर वहां शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।

2- सपने में शिव जी का चांद दिखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things , Moon

शिव जी के सिर पर लगा हुआ चाँद दरअसल ज्ञान का प्रतीक है। यह सपना देखने का मतलब है कि आपको कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला करना है। ये फ़ैसला शादी-ब्याह, शिक्षा आदि से संबंधित हो सकता है। यदि आप किसी बड़े एक्जॉम के रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं तो यह सपना आपके लिए निश्चित सफलता का संकेत हो सकता है।

3- सपने में शिव-पार्वती को एक साथ देखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Shiv Parvati

सपने में शिव-पार्वती को देखने का मतलब है कि नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। जल्द ही आपको लाभ, धन आदि की ख़बर सुनने को मिल सकती है। शिव और पार्वती को एक साथ देखना काफी अच्‍छा शगुन माना जाता है। जो लोग कुंवारे हैं उन्हें ये स्वप्न दिखाई दे तो ये शीघ्र विवाह का संकेत हो सकता है। यदि पति-पत्नी में लंबे समय से मतभेद हो रहे हैं तो यह सपना जल्द ही सब कुछ ठीक होने की और संकेत करता है।

4- सपने में तांडव करते हुए शिव जी को देखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Tandav, Natraz

सपने में तांडव करते हुए शिव भगवान को देखना आक्रामकता और जुनून का संकेत है। अगर ऐसा सपना आए तो इसका मतलब है कि आपकी सभी समस्‍याएं जल्‍द ही हल होने वाली हैं और साथ ही आपको धन लाभ भी होगा लेकिन थोड़ी महनत करनी पड़ेगी।

5- सपने में शिव जी का मंदिर दिखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Shiv Temple

सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत है। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या आपको कोई दूसरी व्याधि परेशान कर रही है तो आपको जल्दी ही उससे छुटकारा मिलने वाला है।

6- सपने में शिव जी का त्रिशूल देखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Trishul

त्रिशूल शक्ति का प्रतिक है। सपने में त्रिशूल दिखने का अर्थ है आपका कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। त्रिशूल का दिखाई देना सभी पीड़ा और समस्याओं से राहत दिलवाने वाला भी माना गया है।

7- सपने में शिव जी की तीसरी आंख देखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Third Eye, Tisra Netr,

शिव जी की तीसरी आंख सतर्कता और जागरूकता के विषय में बताती है। यह सपना आपको जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है।

8- सपने में शिव जी का डमरू देखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Damroo

शिव जी का डमरू ध्वनि का प्रतिक है। इसका सपना देखा है, तो आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ बहुत ही बढ़िया सकारात्मक परिवर्तन आने वाला है। जो भी नया काम करेंगे उसमें निश्चित ही सफलता मिलेगी।

9- सपने में शिव के सिर से गंगा नदी का बहना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Gana

गंगा का मतलब है ज्ञान, यानी जो आपकी आत्‍मा को पवित्र कर दे। सिर हमेशा ज्ञान का प्रतीक होता है। जबकि दिल प्रेम का प्रतीक माना जाता है। अगर आपने सपने में देखा हो कि मां गंगा, शिव जी के सिर से बह रही हों, तो इसका मतलब है कि आपको प्रेम, ज्ञान प्राप्‍त होगा और संपन्नता भी आएगी।

10- सपने में सांप दिखना

Swapna Phal of Lord Shiva and Their Things, Snake

सांप उन लोगों को भी दिखते हैं जिन्हें धन मिलने वाला होता है। अगर सांप फन फैलाए हुए हो और आप उसको पीछे की ओर से देखें तो आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आपके साथ नाग देवता का आशिर्वाद रहेगा।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े – ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख

  • स्वप्न फल ज्योतिष – जानिए 251 सपनों के फल
  • ज्यादातर लोग देखते है ये सपने, जानिए क्या होता है इनका अर्थ
  • हनुमान प्रश्नावली यंत्र- जानिये इस यंत्र से अपनी समस्याओं का समाधान
  • हस्त रेखा ज्योतिष- 15 बातें जो जीवन रेखा देखकर मालूम हो सकती हैं
  • जानिए स्त्रियों से सम्बंधित सपनों के संभावित फल

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

1 thought on “जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ”

  1. devidas says:
    September 21, 2016 at 6:49 am

    Shiv krupa apne upar hone ke sanket kya hote hai

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme