Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मणिबंध रेखाएं – इनको देखकर मालूम हो सकती है आपकी संभावित उम्र

Posted on September 8, 2016November 6, 2016 by Pankaj Goyal

Manibandh Lines Reading in Hindi :  हमारी हथेली जिस स्थान से प्रारंभ होती है, वहां आड़ी स्थिति में कुछ रेखाएं होती हैं, इन रेखाओं को मणिबंध कहा जाता है। हथेली का ये हिस्सा भी व्यक्ति की उम्र और भाग्य से जुड़ी कई बातें बता देता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार मणिबंध देखकर व्यक्ति की संभावित उम्र भी मालूम की जा सकती है।

Manibandh Lines Reading, Hindi, Palmistry, Predication, Manibandh Rekha, Sambhavit Phal, How to Read?,

हस्तरेखा के संबंध में यह ध्यान रखना चाहिए कि पुरुषों के दाएं हाथ और महिलाओं के बाएं हाथ का अध्ययन विशेष रूप से करना चाहिए। सभी लोगों के हाथों की मणिबंध में रेखाओं की संख्या अलग-अलग होती है। किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध की एक रेखा होती है, किसी के हाथ में दो या किसी व्यक्ति के हाथ में तीन रेखाएं भी होती हैं।

आइए जानते है मणिबंध देखकर भाग्य और उम्र से जुड़ी बातें किस प्रकार मालूम हो सकती हैं…

मणिबंध (Manibandh) में एक रेखा हो तो
यदि किसी व्यक्ति की हथेली के मणिबंध पर सिर्फ एक ही रेखा हो और वह श्रेष्ठ गुणों वाली है तो यह सुख की दृष्टि से शुभ है। यहां शुभ लक्षण का अर्थ है कि मणिबंध की रेखा कलाई के चारों ओर हो और उसमें जौ के आकार के यव की लड़ियां हों और रेखा टूटी हुई ना हो तो व्यक्ति कम उम्र में ही कई उल्लेखनीय कार्य करता है। धन संबंधी सुख भी प्राप्त होते हैं।

मणिबंध पर एक ही रेखा हो तो उम्र के लिहाज़ से अच्छी नहीं मानी जाती है। यदि मणिबंध पर एक रेखा हो और हथेली में कोई शुभ लक्षण ना हो तो व्यक्ति अल्पायु हो सकता है।

मणिबंध (Manibandh) में दो रेखाएं हों तो
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध पर दो रेखाएं हों, वे टूटी हुई ना हों, जौ के आकार के यव वाली लड़ियां हों, कलाई के चारों ओर हों तो यह शुभ लक्षण होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में सभी सुख-सुविधाएं रहती हैं।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध की दो रेखाएं हैं और यहां बताए गए शुभ लक्षण नहीं हैं तो वे रेखाएं बताती हैं कि व्यक्ति को जीवन में कठिन परिश्रम करना होगा।

मणिबंध में दो रेखाएं शुभ लक्षण वाली हो तो उम्र करीब 45 से 55 वर्ष तक हो सकती है। जबकि इन दो रेखाओं पर अशुभ लक्षण होने से उम्र में कमी आने की संभावनाएं रहती है।

यदि मणिबंध (Manibandh) में तीन रेखाएं हों तो
यदि किसी व्यक्ति की हथेली के मणिबंध पर तीन रेखाएं हों और वे रेखाएं कहीं से टूटी हुई ना हो और कलाई के चारों ओर हों, रेखाओं में जौ के आकार की लड़ियां बनी दिखाई देती हों तो ऐसी रेखाएं व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं। ऐसा मणिबंध होने पर व्यक्ति सभी प्रकार के सुख प्राप्त करता है। ध्यान रखें यदि मणिबंध में तीन रेखाएं हों और वे टूटी हुई दिखाई देती हैं तो यह अशुभ लक्षण होता है। ऐसी रेखाएं जिन लोगों के हाथ में होती हैं, वे कड़ी मेहनत के बाद ही कुछ सफलता या सकारात्मक फल प्राप्त कर पाते हैं। इनके जीवन में संघर्ष अधिक होता है।

अन्य बातें-
मणिबंध में तीन रेखाएं शुभ लक्षण वाली हों तो व्यक्ति की उम्र करीब 70 से 85 वर्ष तक की हो सकती है। जबकि इन रेखाओं पर अशुभ लक्षण होने से उम्र में कमी आने की संभावनाएं रहती हैं।

हथेली में मणिबंध का हिस्सा भरा हुआ हो, यहां कलाई की हड्डी दिखाई नहीं देती हो तो यह शुभ लक्षण होता है। मणिबंध का भाग सुन्दर दिखाई देता है तो यह व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है।

हथेली में जीवन रेखा अच्छी स्थिति में ना हो और मणिबंध शुभ लक्षण वाला है तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार यदि मणिबंध में हड्डियां दिखाई नहीं देती हैं और कलाई तथा हथेली का जोड़ मजबूत है तो यह सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसके विपरीत मणिबंध होने पर व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना के भी योग बनते हैं।

भाग्यशाली होने के लिए मणिबंध में रेखाएं होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रेखाओं में सुंदर यवमाला होनी चाहिए। जौ के आकार के यव परस्पर एक-दूसरे से जुड़े हुए दिखाई देना चाहिए। यदि यव छोटे-बड़े हैं तो शुभ प्रभावों में कमी आ सकती है या शुभ प्रभाव खत्म भी हो सकते हैं। साथ ही, मणिबंध की रेखाएं कलाई के चारों ओर होनी चाहिए। यदि कलाई के चारों ओर मणिबंध की रेखाएं नहीं हैं तो शुभ प्रभावों में कमी आने की पूरी संभावनाएं रहती हैं।

मणिबंध के साथ ही हथेली में अन्य रेखाओं का अध्ययन करना भी जरूरी है। दूसरी रेखाओं के शुभ-अशुभ प्रभाव से मणिबंध के प्रभाव बदल भी सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध का हिस्सा ढीला और लटकता हुआ दिखाई देता है तो यह अशुभ लक्षण होता है। मणिबंध का हिस्सा सुंदर ना हो और हथेली को हिलाने से कुछ आवाज होती हो, हथेली और कलाई का जोड़ मजबूत दिखाई नहीं देता हो तो यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख

  • हथेली में हों यदि इन 9 में से कोई सा भी योग तो आप बनते है धनवान
  • हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत
  • अंगूठे से पता चलती हैं स्वभाव की ये 20 बातें
  • हथेली में तिल और हमारे जीवन पर उनका असर
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Manibandh Lines Reading, Hindi, Palmistry, Predication, Manibandh Rekha, Sambhavit Phal, How to Read?,

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

1 thought on “मणिबंध रेखाएं – इनको देखकर मालूम हो सकती है आपकी संभावित उम्र”

  1. Reeta says:
    February 4, 2020 at 6:11 pm

    Hello, I m interested to know about my career

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/03/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme