Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

वास्तु अनुसार इन तस्वीरों को घर और दूकान में लगाना होता है अशुभ

Posted on October 20, 2016October 20, 2016 by Pankaj Goyal

Hindi Vastu Tips For Pictures And Photos : हम में से अधिकतर लोगों को अपने घरों की दीवारों को अलग-अलग तरह की तस्वीरों (Pictures) से सजाने का शौक होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दूकान में लगाई गई हर तस्वीर का अलग प्रभाव होता है। कुछ का शुभ और कुछ का अशुभ। लेकिन अधिकांश लोग इसके बारे में नहीं जानते है इसलिए इसका फैसला कर पाना बहुत मुश्किल होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरों के बारे में बता रहे है जिन्हें वास्तु के अनुसार लगाना अशुभ होता है।

यह भी पढ़े- अवश्य ध्यान रखे घडी से जुडी ये वास्तु टिप्स

बहते हुए पानी या झरने की तस्वीर

Hindi Vastu Tips For Pictures And Photos
घर में बहते पानी या झरनों की तस्वीर न लगाएं। बहते पानी की तस्वीर घर में हो रहे आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। जिस घर में ऐसी तस्वीर होती है, वहां धन नहीं टिकता।

हिंसक जानवरों की तस्वीर

62
आज-कल जानवरों की पेंटिग को घर में लगाना चलन में है। देखने में आकर्षित लगने वाली ये तस्वीरें नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इससे घर में क्लेश और हिंसा बढ़ती है।

नटराज की तस्वीर

63
लगभग हर डांसर के घर में नटराज की मूर्ति होती है। इसमें भगवान शिव तांडव नृत्य की मुद्रा में होते हैं, जो कि विनाश का सूचक माना जाता है। इसलिए इसे घर में रखने से बचें।

रोते हुए या परेशान बच्चों की तस्वीर

64
आज-कल मॉर्डन आर्ट के नाम पर कई अजीब तरह की तस्वीरें चलन में हैं। कई लोगों के घर में रोते हुए बच्चों की तस्वीरें भी सजाई जाती हैं। ऐसी तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य बढ़ता है।

डूबते हुए जहाज या नाव की तस्वीर

65
डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो यह अपने साथ आपका सौभाग्य भी डूबा देती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या शो-पीस घर के रिश्तों पर बुरा असर डालती है।

ताजमहल की तस्वीर

66
ताजमहल सुन्दर होने के साथ-साथ मुमताज़ की कब्रगाह भी है। यह सीधे-सीधे मौत से जुड़ा है, इसलिए इसे घर में न रखें।

महाभारत की तस्वीर

67
महाभारत एक पूजनीय ग्रंथ है, लेकिन महाभारत युद्ध की तस्वीर को घर में रखना अशुभ माना जाता है। महाभारत युद्ध से सम्बंधित किसी भी तस्वीर को घर में रखने से तनाव और लड़ाई-झगडें की स्तिथि बनती है।

किसी भी युद्ध को दर्शाती तस्वीर

68
घर में किसी युद्ध, पिशाच या जादूगर की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, ऐसा करने से घर की शांति भंग होती है। घर के सदस्यों के आपसी प्रेम और विश्वास पर असर पड़ता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts :-

  • यदि घर में लगा रखा है मनी प्लांट तो ध्यान रखें ये बातें
  • वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा
  • वास्तु टिप्स- घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं
  • भाग्य का साथ चाहते हैं तो ध्यान रखें पेड़-पौधों से जुड़ी 7 बातें
  • आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं ये 5 वास्तुदोष

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/23/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme