Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

हनुमान ज्योतिष यंत्र: जानिए इससे धन, दाम्पत्य जीवन, प्रेम, रोग संबंधित प्रश्नों के उत्तर

Posted on December 30, 2016 by Pankaj Goyal

Hanuman Jyotish Yantra: हमारे धर्मग्रंथो में अनेकों यंत्रों का वर्णन है, उन्ही में से एक है हनुमान ज्योतिष यंत्र। इस यंत्र के माध्यम से आपको पैसा, विवाह, प्रेम, स्वास्थ्य आदि से जुड़े सवालों के जबाव मिल सकते हैं। जरूरत है तो बस इस यंत्र पर पूर्ण विश्वास करने की। इस यंत्र की उपयोग विधि इस प्रकार है-

यह भी पढ़े- ये हैं 7 चमत्कारी यंत्र, सिद्ध करके पाई जा सकती है मनचाही सफलता

Hanuman Jyotish Yantra

श्री हनुमान ज्योतिष यंत्र में सात खाने (कॉलम) होते हैं। इसका उपयोग करने से पहले पांच बार ऊं रां रामाय नम: मंत्र का तथा बाद में 11 बार ऊं हनुमते नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद आंख बंद करके अपनी मनोकामना के बारे में पूछते हुए इस यंत्र पर कर्सर घुमाएं। जिस खाने में यह कर्सर रुक जाए, उस अंक का फलादेश देखकर ही कार्य करें। यह कार्य पूरी श्रद्धा व विश्वास से करें।

आपको कब धन की प्राप्ति हो सकती है, इसका उत्तर इस प्रकार है-
1.धन प्राप्ति में विलंब होगा।
2. दूसरों की मदद करने से लाभ मिलेगा।
3. आपके पास धन है और धन की प्राप्ति होगी।
4. कर्म पर ध्यान दें। इसी से धन की प्राप्ति होगी।
5. हर कार्य खुशी से करें। लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगी।
6. आपका धन सुरक्षित है। चिंता न करें।
7. धन के लिए किसी से विवाद न करें। समय आने पर धन की प्राप्ति होगी।

दांपत्य जीवन से संबंधी प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1. दांपत्य प्रेम में वृद्धि होगी।
2. आपका दांपत्य जीवन सुखपूर्वक बीतेगा।
3. जीवनसाथी के आने से भाग्योदय होगा और प्रेम भी बढ़ेगा।
4. परायों के कारण परेशानी होगी।
5. वाणी में मधुरता रखें अन्यथा मतभेद और बढ़ेंगे। ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
6. पैसों को लेकर तनाव और कलह रहेगी।
7. दाम्पत्य में खुशियां मिलेंगी।

प्रेम से संबंधित प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1.प्रेम में सफलता का योग है।
2. तीसरे व्यक्ति के बीच से हटने के बाद ही सफलता मिलेगी।
3. अभी सफलता प्राप्त होने में देरी है।
4. प्रेम विवाह का परिणाम अच्छा रहेगा।
5. प्रेम विवाह में बाधा होगी।
6. सफलता मिलेगी, लेकिन देरी से।
7. आसानी से सफलता मिलेगी।

जानिए आपका बुरा समय कब समाप्त होगा-
1. आलस्य छोड़ें, काम करें। छ: माह में सफलता मिलने लगेगी।
2. अपनों की सलाह से चलें, मनमानी और जिद छोड़ें।
3. भाग्य अभी साथ नहीं है। थोड़े समय बाद अनुकूल होगा।
4. बुजुर्गों का आदर करें तथा दान-पुण्य करें, लाभ मिलेगा।
5. पत्नी की सहायता से बुरा समय जल्दी ही कट जाएगा।
6. दो साल तक और अच्छे समय का इंतजार करना पड़ेगा।
7. शीघ्र ही आपका समय अच्छा आने वाला है।

विवाह से संबंधित आपके प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1. दक्षिण दिशा में विवाह का योग है, लेकिन अभी देरी है।
2. शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।
3. विवाह में बाधाएं आएंगी।
4. शिव-गौरी का पूजन करें तथा मंगल स्त्रोत का पाठ करें।
5. दो वर्ष के बाद विवाह का योग है।
6. अभी विवाह में अड़चनें हैं।
7. शीघ्र ही विवाह होगा।

रोग से संबंधित आपके प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार हैं-
1.रोग का उपाय करें, लाभ मिलेगा।
2. भक्ति में ही शक्ति है, इष्टदेव की भक्ति एवं उपासना करें। रोग से मुक्ति मिलेगी।
3. रोग गंभीर है, भारी परेशानी रहेगी।
4. अभी स्वस्थ होने में कम से कम छ: माह लगेंगे।
5. उपचार में परिवर्तन करें, शीघ्र लाभ मिलेगा।
6. दूसरे स्थान पर जाएं, जलवायु बदलने से लाभ मिलेगा।
7. पूर्व कर्मों का फल है। मुक्ति मिलना कठिन है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Posts-

  • नवदुर्गा प्रश्नावली चक्र – जानिए इस चक्र से अपने सवालों के जवाब
  • श्रीगणेश प्रश्नावली यंत्र – जानिए इस चमत्कारिक यंत्र से अपनी समस्याओं का समाधान
  • तंत्र से जुड़े अदभुत तथ्य 
  • धन लाभ के लिए रोज़ करे शिव पुराण में बताया गया यह आसान उपाय
  • हनुमान प्रश्नावली यंत्र – जानिये इस यंत्र से अपनी समस्याओं का समाधान

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme