Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

अशुभ स्वप्न फल- ऐसे सपने जिन्हें देखने पर करना पड़ता है परेशानियों का सामना

Posted on March 2, 2017June 3, 2019 by Pankaj Goyal

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे सपनो के बारे में बता रहे है जिनके बारे में मान्यता है की इनको देखने पर जातक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े – जानिए स्त्रियों से सम्बंधित सपनों के संभावित फल

Ashubh Swapna Phal in Hindi

1. अगर कोई व्यक्ति अपने स्वप्न में स्वयं अनाज में मिटटी मिलाता हैं या किसी दूसरे को मिलाते हुए देखता हैं तो आने वाला जीवन विपत्तियों से भरा हुआ होता है।

2. कोई व्यक्ति सपने में भिन्न मौसम के बादलों की छाया और आंधी सहित वर्षा को देखता हैं उसको जीवन में अनेक कष्ट भुगतने पडते हैं।

3. जो व्यक्ति किसी कुम्हार या तेली के साथ अपने आप को स्वप्न में भागता हुआ देखता हैं उसे जीवन में अनेक कष्ट भोगने पडते हैं।

4. यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में कुडा-करकट अथवा कांटे दार पेढ पर सोये तो वह जीवन में अनेक विपत्तियां भोगता है।

5. व्यक्ति स्वप्न में दर्जी, खत्री, लुहार, धीवर अथवा आदिवासी या जन्मजात अंगहीन व्यक्ति से अपने आपको छुते हुए देखता हैं वह जिदगी में अनेक कष्ट पाता है।

6. अगर कोई स्वप्न में गुलाब का फुल खिलता हुआ देखता हैं या उन्हें खा लेता हैं तो रोग के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है।

7. यदि कोई व्यक्ति स्वप्न में कनेर, शीशम, खैर और बैर के पेड की परछाई का दर्शन करता हैं तो उसे जीवन में अपने कार्यों में सफलता मिलती है।

8. जो युवा व्यक्ति स्वप्न में अपने आप को बच्चा या बुढा होते देखता हैं तो उसके जीवन में सुखों का नाश होकर विपत्तियों का आगमन हो जाता है।

9. यदि स्वप्न में कोई व्यक्ति धरती को आकस्मिक रूप से जलमग्न देखे तो उसे धन, मान-सम्मान और स्वास्थ्य की हानि होती है।

10. कोई व्यक्ति स्वप्न में देखे कि उसकी स्त्री का अपहरण हो रहा हैं तो परिवार की स्त्रीयों में झगडा होता हैं।

11. अगर स्वप्न में किसी व्यक्ति को कोई वैद्य, जुवारी, नाचने वाली या कोई पागल मनुष्य अपनी ओर खींचे तो उसे भी जीवन में अनेक कष्ट भोगने पडते हैं।

12. स्वप्न में किसी व्यक्ति को चश्मा गिर जाये या नांक कान छंटे दिखाई दे तो उसके धन का नाष हो जाता है।

13. यदि स्वप्न मे कोए, तौते, उल्लू, चिरोटी बोलते हुए दृष्टिगोचर हो तो धन की हानि की सूचना देते हैं।

14. सपने में जो व्यक्ति जलमूर्गा, काला कोंआ, और कुरकुरी का दर्शन करता हैं उसके धन का नाश हो जाता है।

15. यदि व्यक्ति स्वप्न में पके मांस को खाता हैं, बेचता हैं या खरीदता हैं उस व्यक्ति के धन का नाश हो जाता है।

16. जो व्यक्ति जलाने की लकडी, धुआं, कोयला स्वप्न में देखता हैं उस व्यक्ति का धन नष्ट हो जाता है।

17. व्यक्ति स्वप्न मे मदानी, छाज, सूप अथवा हल को देखता हैं उसका धन और धान्य का नाश हो जाता है।

18. अगर कोई व्यक्ति स्वप्न में हिरण, घोडा, गधा या हाथी के बच्चों को देखता हैं उसे वस्तुओं की हानि होती है।

19. यदि कोई किसान स्वप्न में अपने खेत में पानी देखे तो उसकी फसल नष्ट हो जाती है।

20. अगर कोई स्वप्न में चिता, गेण्डा और चित्तेदार हिरण देखे तो यह सौभाग्य नष्ट होने का सूचक है।

21. जिस व्यक्ति के स्वप्न मे दोनो हाथ कट जाते हैं उसके मां-बाप की शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।

22. यदि व्यक्ति के जूते स्वप्न मे चोरी चले जायें या अपनी स्त्री का शव देखे तो उसे रोग हो जाता है और परेशानियां घेर लेती है।

23. कोई व्यक्ति स्वप्न में अपने घर पर सिंदूर, कुमकुम अथव गेरू आदि गिरता देखे तो उसके घर को आग से जलने का खतरा रहता है।

प्रेषक – पारुल अग्रवाल
ब्लॉग – hindimind.in

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े – ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख

  • स्वप्न फल ज्योतिष – जानिए 251 सपनों के फल
  • ज्यादातर लोग देखते है ये सपने, जानिए क्या होता है इनका अर्थ
  • जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ
  • Dream For Money Loss : यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • Dream For Money Gain : ये 10 सपने देते है धन लाभ का संकेत

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

1 thought on “अशुभ स्वप्न फल- ऐसे सपने जिन्हें देखने पर करना पड़ता है परेशानियों का सामना”

  1. Sunil Kumar says:
    September 25, 2019 at 10:31 am

    Bahut hi achi jankari di hai apne apki sabhi article hamesha hi informative hoti hai ma hamesha hi apke article ka wait karta hu ase hi likhte rahe bahut bahut dhyanwad.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme