Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

वास्तु अनुसार कौनसी तस्वीरें लगानी चाहिए घर-दूकान में

Posted on July 12, 2017 by Pankaj Goyal

Vastu Shastra About Photos in Hindi | घर-दुकान में लगाई जाने वाली तस्वीरें भी वहां पर अच्छा और बुरा असर डालती है। वास्तु अनुसार शुभ फल देने वाली तस्वीरें लगाई जाए तो कई लाभ मिल सकते हैं, वहीं अगर अशुभ फल देने वाली तस्वीरें लगाई जाए तो नुकसान का कारण बन सकती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी कुछ तस्वीरों के बारे में जिन्हें घर-दुकान में लगाने से वहां खुशहाली बढ़ती है और धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

यह भी पढ़े –  घर में कहां लगाएं पितरों की तस्वीर | वास्तु शास्त्र

घोड़ों की तस्वीर Vastu Shastra About Photos in Hindi, Vasu Tips For Pictures,घर-दूकान में 7 दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ होता है, खासतौर पर समुद्र के किनारे दौड़ते 7 घोड़े। यह घोड़े जीवन में गति को दर्शाते हैं। इस तस्वीर को पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। ऐसा करना से तरक्की के नए अवसर मिलते हैं।

धन की पोटली की तस्वीर धन लाभ की चाह रखने वाले धन की पोटली की छोटी-सी तस्वीर लगा सकते हैं। इसे अपने बेडरुम के किसी भी कोने में रख सकते हैं। धन की पोटली के अलावा घर की उत्तर दिशा की दीवार पर देवी लक्ष्मी या कुबेर की तस्वीर लगा सकते हैं।

तैरती हुई मछलियां दौड़ते घोड़ों के अलावा तैरती हुई मछलियों की तस्वीर भी लगाई जा सकती हैं। इस तस्वीर को अपने बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। तैरती मछलियों की तस्वीर घर के हॉल में या गेस्ट रूम में लगाईं जा सकती हैं।

हंसते-खेलते परिवार की तस्वीर यदि आपके घर में लड़ाई-झगडे या मतभेद की स्तिथि बनी रहती है तो वहां ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमे हंसता-मुस्कुराता संयुक्त परिवार हो। तस्वीर को ऐसी जगह लगाएं जहां से घर के सदस्यों की नज़र बार-बार उस पर पड़े।

खुद के परिवार की तस्वीर अगर आप दूसरों की तस्वीर नहीं लगाना चाहते है तो खुद के ही परिवार की हंसमुख तस्वीर भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें तस्वीर में आपका पूरा परिवार हंसता-मुस्कुराता हुआ हो। ऐसी तस्वीर को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में लगाएं।

यदि पति-पत्नी में मतभेद होअगर आपके दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हो तो अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण की एक सुन्दर-सी तस्वीर लगा लें। इससे पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है। राधा-कृष्ण के अलावा हंसों के जोड़े की सुन्दर तस्वीर भी लगाई जा सकती हैं।

हंस की बड़ी-सी तस्वीर धन और समृद्धि की चाह रखने वालो को अपने घर के हॉल या गेस्ट रूम में सफ़ेद हंस की बड़ी-सी तस्वीर लगानी चाहिए। इस तस्वीर में केवल एक ही हंस होना चाहिए, क्योंकि हंसों का जोड़ा प्यार दर्शाता है और एक हंस धन का प्रतीक होता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

Other Similar Post :

  • वास्तु टिप्स- सोते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना हो सकते हैं कई नुकसान
  • वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा
  • वास्तु टिप्स- घर में कौन से पौधे लगाएं और कौन से नहीं
  • यदि परिवार के लोग होते है अक्सर बीमार तो सावधानी रखें इन बातों में
  • बेडरूम में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/23/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme