Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
How to avoid bad dreams in Hindi

बुरे सपनों से बचने के उपाय | डरावने सपनो से छुटकारा पाने के उपाय

Posted on November 21, 2017June 3, 2019 by Pankaj Goyal

How To Avoid Bad Dreams | सपने सभी को दिखाई देते हैं। उनमें से कुछ सपने अच्छे यानी खुशी देने वाले होते हैं, जबकि कुछ डरा देते हैं। कई लोगों को लगातार सपने आते रहते है, जिसकी वजह से वे डरे-डरे रहने लगते हैं। इन बुरे या डरावने सपनों से बचने के लिए अग्निपुराण में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इस उपायों को अपना कर हम बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े – अशुभ स्वप्न फल- ऐसे सपने जिन्हें देखने पर करना पड़ता है परेशानियों का सामना

How to avoid bad dreams in Hindi

बुरे सपनों से बचने के उपाय | डरावने सपनो से छुटकारा पाने के उपाय | How To Avoid Bad Dreams

तिल के तेल का दीपक – जिन्हें रात में अक्सर डर लगता हो या बुरे सपने सताते हो, उन्हें नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक घर के मंदिर में जलाना चाहिए। ऐसा करने से डर और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता हैं।

सूर्य को जल चढ़ाएं – सूर्य देव को जल चढाने से भी स्वपन दोष से मुक्ति मिलती है। रोज़ सूर्य को जल चढाने से मनुष्य का मन और विचार शुद्ध रहते हैं और उसे बुरे सपने नहीं आते।

महामृत्युंजय का पाठ करें – रोज़ भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय का पाठ करने से मनुष्य के डरावने सपनों की समस्या का निवारण हो जाता है।

त्रिदेव की पूजा करें – जहाँ रोज़ त्रिदेवों की पूजा की जाती है, वहां नेगेटिविटी या दोष टिक नहीं पाते हैं। इसलिए बुरे सपनो से बचने के लिए त्रिदेवों को घर में स्थापित कर पूजा करें।

तुरंत सो जाएं – अग्नि पुराण के अनुसार, ऐसा सपने देखने की वजह से नींद खुल जाए तो उसे फिर से तुरंत सो जाना चाहिए। ऐसा करने से वह स्वपन दिमाग से निकल जाता है।

स्नान करें – बुरे सपनों से बचने के लिए मनुष्य का शुद्ध होना जरुरी हैं। जिन्हें अक्सर बुरे सपने आते हो, उसे रोज़ सुबह और रात को सोने से पहले स्नान करना चाहिए।

ब्राह्मणों की पूजा – मनुष्य को अच्छे या बुरे सपने उसके कर्मों के अनुसार आते हैं। ब्राह्मणों की पूजा करने से कर्मों से मुक्ति मिलती है और उसके स्वपन दोष का भी नाश होता हैं।

दूसरों को न बताएं – बुरे सपने को किसी के भी सामने व्यक्त नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य बार-बार उसी के बारें में सोचता रहता हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े – ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख

  • स्वप्न फल ज्योतिष – जानिए 251 सपनों के फल
  • ज्यादातर लोग देखते है ये सपने, जानिए क्या होता है इनका अर्थ
  • जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ
  • Dream For Money Loss : यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • Dream For Money Gain : ये 10 सपने देते है धन लाभ का संकेत

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme