Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Shivratri Ke Tantrik Upay

शिवरात्रि पर करे तंत्र के यह ख़ास उपाय

Posted on February 11, 2018 by Pankaj Goyal

Shivratri Ke Tantrik Upay  | शिवपुराण के अनुसार शिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। शिवजी तंत्र के देवता हैं। इस वजह से शिवरात्रि पर तंत्र के उपाय करने से जल्दी ही शुभ फल मिल सकते हैं। यहां जानिए तंत्र के कुछ खास उपाय…

यह भी पढ़े – महाशिवरात्रि व्रत कथा : Mahashivratri Vrat Katha

Shivratri Ke Tantrik Upay

Shivratri Ke Tantrik Upay | शिवरात्रि के तांत्रिक उपाय |

1. घर में पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 108 बार जाप करें-
ऐं ह्रीं श्रीं ऊँ नम: शिवाय: श्रीं ह्रीं ऐं
हर बार मंत्र जाप के बाद शिवलिंग पर एक-एक बिल्वपत्र चढ़ाएं। पूजा में चढ़ाया हुआ अंतिम 108 वां बिल्वपत्र निकाल लें और उसे अपने घर के मंदिर में रखें। इसके बाद रोज इस पत्ते की भी पूजा करें। इस उपाय से दुर्भाग्य दूर हो सकता है।

2. किसी शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर दूध, जल, काले तिल चढ़ाकर अभिषेक करें। दूध चढ़ाने के लिए चांदी के बर्तन का उपयोग करना चाहिए। अभिषेक करते समय ऊं जूं स: मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।

3. शिवरात्रि पर सुगंधित जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके लिए अलग-अलग फूल और इत्र जल में मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। शक्कर मिले हुए दूध से भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।

4. शिवरात्रि पर 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय मंत्र लिखें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद एक रुद्राक्ष भी शिवजी को अर्पित करें।

5. अगर आपके घर में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो शिवरात्रि की सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें और गुग्गुल की धूप दें।

6. शिवरात्रि पर शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाने से भी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

7. शिवजी के वाहन नंदी (बैल) को हरी घास खिलाएं।

8. किसी गरीब को भोजन कराएं। इससे घर अन्न की कमी नहीं होती है।

9. सुबह जल्दी उठकर किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं। इसके बाद ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें।

10. शिवरात्रि पर किसी नदी या तालाब जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। जब तक यह काम करें शिवजी का ध्यान करें।

Shivratri Ke Tantrik Upay | शिवरात्रि के तांत्रिक उपाय |

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –  भारत के अदभुत मंदिर

सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

भगवान शिव से सम्बंधित अन्य लेख

  • भगवान शिव को ही लिंग रूप में क्यों पूजा जाता है ?
  • यह है भगवान शिव के 19 अवतार
  • जानिए शिवपुराण के अनुसार भगवन शिव को कौनसी चीज़ चढाने से मिलता है क्या फल
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय (राशि अनुसार)
  • पौराणिक कहानी – शिव पूजा में क्यों काम में नहीं लेते केतकी के फूल (केवड़े के पुष्प ) ?

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/30/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme