Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Palmistry About Budh Parvat

बुध पर्वत से जुडी ख़ास बातें | Palmistry About Budh Parvat

Posted on June 5, 2018May 30, 2018 by Pankaj Goyal

Palmistry About Budh Parvat In Hindi | Palm Reading About Budh Parvat In Hindi | हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में सूर्य से राहु-केतु तक सभी ग्रहों के स्थान अलग-अलग बताए गए हैं। हथेली की इन जगहों को पर्वत कहा जाता है। सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। ये पर्वत देखकर व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता के बारे में जानकारी मिल जाती है। यहां जानिए बुध पर्वत से जुड़ी खास बातें…

Palmistry About Budh Parvat

बुध पर्वत से जुडी ख़ास बातें | Palmistry About Budh Parvat In Hindi

1. जिन लोगों की हथेली में बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं होती हैं, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। इन्हें कई उपलब्धियां हासिल होती हैं। इनका दिमाग तेज चलता है।

2. अगर इस पर्वत पर रेखाओं की जाली हो तो ये अशुभ चिह्न होता है। इसकी वजह से बुद्धि संबंधी कामों में बाधाएं आती हैं।

3. बुध पर्वत उभरा हो तो व्यक्ति का मानसिक स्तर काफी ऊंचा होता है। अपनी बोलने शैली से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं।

4. हथेली के अन्य पर्वतों की अपेक्षा बुध ज्यादा उभरा हुआ दिखता है तो व्यक्ति अच्छा प्रबंधक होता है।

5. हथेली में बुध पर्वत अधिक उभरा हुआ हो तो व्यक्ति लंबे समय तक युवा दिखाई देते हैं। इन लोगों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है।

6. शुभ बुध पर्वत व्यक्ति को लाभ के अवसर पहचानने की कला प्रदान करता है। ये लोग श्रेष्ठ वक्ता होते हैं। वाणी से संबधित कामों में लाभ कमाते हैं।

7. बुध पर्वत बहुत ज्यादा दबा हुआ दिखाई देता है तो व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता है। ऐसे लोग के जीवन में पैसों की तंगी रहती है।

8. अगर किसी व्यक्ति के हाथों में बुध पर्वत बहुत ज्यादा उभरा दिखाई देता है तो व्यक्ति बहुत चालाक होता है। हस्तरेखा में ऐसा पर्वत का शुभ नहीं माना जाता है।

9. यदि बुध पर्वत पर गड्डा दिखता है या ये पर्वत चपटा है तो व्यक्ति अंधविश्वासी हो सकता है। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान नहीं मिल पाता है। ये लोग दिमाग से जुड़े काम में सफल नहीं हो पाते हैं।

10. बुध पर्वत साफ और सुंदर दिखता है तो व्यक्ति सभी सुख प्राप्त करता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य संबंधित लेख : 

  • हथेली में हों यदि इन 9 में से कोई सा भी योग तो आप बनते है धनवान
  • हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत
  • अंगूठे से पता चलती हैं स्वभाव की ये 20 बातें
  • हथेली में तिल और हमारे जीवन पर उनका असर
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme