Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
स्कन्द पुराण के अनुसार वैशाख माह में कौनसे काम करे और कौनसे नहीं

जानिए स्कन्द पुराण के अनुसार वैशाख माह में कौनसे काम करे और कौनसे नहीं

Posted on April 9, 2020April 23, 2020 by Pankaj Goyal

जानिए स्कन्द पुराण के अनुसार वैशाख माह में कौनसे काम करे और कौनसे नहीं

Lord Vishnu

वैशाख माह में भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है। इन दिनों में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान और पूजा की जाती है। स्कंद पुराण में वैशाख मास को सभी महीनों में उत्तम बताया गया है। पुराणों में कहा गया है कि जो व्यक्ति इस महीने में सूर्योदय से पहले स्नान करता है और व्रत रखता है। वो कभी दरिद्र नहीं होता। उस पर भगवान की कृपा बनी रहती है और उसे सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। क्योंकि इस महीने के देवता भगवान विष्णु ही है। जानिए स्कन्द पुराण के अनुसार वैशाख माह में कौनसे काम करे और कौनसे नहीं।

यह भी पढ़े – वैशाख अमावस्या व्रत कथा पूजा विधि

वैशाख माह का महत्व 

स्कंदपुराण में उल्लेख है कि महीरथ नाम के राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था। इस महीने में सूर्योदय से पहले किसी तीर्थ स्थान, सरोवर, नदी या कुएं पर जाकर या घर पर ही नहाना चाहिए। घर में नहाते समय पवित्र नदियों का नाम जपना चाहिए। नहाने के बाद सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

वैशाख महीने में क्या करें

1. वैशाख मास में जल दान का विशेष महत्व है। यदि संभव हो तो इन दिनों में प्याऊ लगवाएं या किसी प्याऊ में मटके का दान करें।

2. किसी जरुरतमंद व्यक्ति को पंखा, खरबूजा, अन्य फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।

3. मंदिरों में अन्न और भोजन दान करना चाहिए।

4. इस महीने में ब्रह्मचर्य का पालन और सात्विक भोजन करना चाहिए।

5. वैशाख महीने में पूजा और यज्ञ करने के साथ ही एक समय भोजन करना चाहिए।

वैशाख महीने में क्या नहीं करें

1.इस महीने में मांसाहार, शराब और अन्य हर तरह के नशे से दूर रहें।

2. वैशाख माह में शरीर पर तेल मालिश नहीं करवानी चाहिए।

3. दिन में नहीं साेना चाहिए

4. कांसे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए।

5. रात में भोजन नहीं करना चाहिए और पलंग पर नहीं सोना चाहिए।

 

अन्य सम्बंधित लेख – 

  • शनिश्चरी अमावस्या के उपाय (राशि अनुसार)
  • मौनी अमावस्या को किए जाने वाले तांत्रिक उपाय
  • अमावस्या पर नहीं करे ये काम
  • सोमवती अमावस्या व्रत कथा, व्रत विधि व महत्तव
  • सोमवती अमावस्या के उपाय | Somvati Amavasya Ke Upay
 

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
लोन लेने के फायदे
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme