Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
2 October Hindi Poem

2 अक्टूबर पर कविताएं | 2 October Hindi Poems

Posted on September 27, 2018September 28, 2018 by Pankaj Goyal

2 October Hindi Poem | Poem On Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri In Hindi | Kavita | Lyrics | Geet | महात्मा गांधी | लाल बहादुर शास्त्री | पोएम | कविता | गाना | गीत

*****

2 October Hindi Poem

एक थे लाल और एक थे बापू 

एक थे लाल और एक थे बापू
कहाँ हैं अब ऐसे लाल और बापू
दोनों ने जीवन, सर्वस्व किया, नौछावर
अपनी इस जननी की खातिर

आओ मिलकर दिया जलाएं
जन्मदिन उनका मनाएँ
सुख,समृधि का जो देखा उन्होंने सपना
उसको पूरा करने का क्योँ न ले प्रण अपना

प्यारे बापू प्यारे शास्त्री जी
धन्यभाग हमारे
जो हम इस धरती पर आए
जहां ऐसे कर्णधार हमने हैं पाये

अपने कर्मठ अमर सपूतों को
उनके पसीने की एक एक बूंदों को
क्योँ न याद करे हम दोनों को
भावबिह्वल होकर दोनों को
इस धरा के अमर सपूतों को

एक ने बोला जय जवान -जय किसान
दूसरे बोले रघुपति राघव राजा राम
दोनों की थी एक ही बोली
देश हमारा खेले होली(रंगों की)
क्योँ न बोलें हम ये आज
भारत, बन जाए हम सबकी शान

महात्मा गांधीजी के 100 अनमोल विचार

*****

आज है दो अक्टूबर का दिन, आज का दिन है बड़ा महान

आज है दो अक्टूबर का दिन, आज का दिन है बड़ा महान
आज के दिन दो फूल खिले हैं, जिनसे महका हिंदुस्तान!
नाम एक का बापू गाँधी और एक लाल बहादुर है
एक का नारा अमन, एक का जय जवान जय किसान!
जय जवान जय किसान !
जय जवान जय किसान !

बापू जिसने मानवता का दुनिया को सन्देश दिया
बागडोर भारत की सम्हालो नेहरु को आदेश दिया,
लाल बहादुर जिसने हमको गर्व से जीना सिखलाया
सच पूछो तो गीता का अध्याय उसी ने दोहराया
जय जवान जय किसान !
जय जवान जय किसान !

विश्व शांति के हित में देखो उन वीरों ने दिए है प्राण
एक का नारा अमन, एक का जय जवान जय किसान!
जय जवान जय किसान !
जय जवान जय किसान !

मेरे मुन्ने 2 अक्टूबर के शुभ दिन ही तू जन्मा
मेरी यही दुआएं है कि उन जैसा ही तू बनना
और जो उन जैसा ना बन पाए तो फिर इतना करना
कम से कम उनके बतलाए रस्ते पर ही तू चलना
जय जवान जय किसान !
जय जवान जय किसान !

जिन पर दुनिया नाज़ करेगी तू है उन वीरों की शान
एक का नारा अमन, एक का जय जवान जय किसान!
जय जवान जय किसान !
जय जवान जय किसान !

आज है दो अक्टूबर का दिन, आज का दिन है बड़ा महान
आज के दिन दो फूल खिले हैं, जिनसे महका हिंदुस्तान!
जय जवान जय किसान !
जय जवान जय किसान !

गुलशन बावरा

लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े रोचक और प्रेरक किस्से

*****

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme