Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Neev Ke Patthar Poem In Hindi

‘नींव के पत्थर’ – कमलेश जोशी ‘कमल’

Posted on April 9, 2021 by Viveka Goyal

Neev Ke Patthar Poem In Hindi – कमलेश जोशी ‘कमल’ राजसमंद द्वारा रचित रचना ‘नींव के पत्थर’

Neev Ke Patthar Poem In Hindi
Neev Ke Patthar Poem In Hindi

नींव के पत्थर (Neev Ke Patthar)

कंगुरे आसमान मे चढ कर छा जाते हैं
नींव के पत्थर नींव मे दबे रह जाते हैं

आभूषण की तारीफ खूब पाता जौहरी
कीमत कुछ पा कारीगर ठगे रह जाते हैं

खून पसीना बहा के अन्न उगाता किसान
बिचोलिये मुनाफा पाकर मजे लूट जाते हैं

वोट कीमती देकर चुना जनता ने जिसे
जीतकर वो नेता जाने कहां रह जाते हैं

चक्कर काटती है फाईलें टेबल दर टेबल
जरूरतमंद को चक्कर कितने कटवाते है

मंचो की राजनीति कहीं छिपी नही यहां
रेवडियां अपनो अपनों मे ही बांट आते हैं

कितने ही चाटुकार बिठा लो साथ साथ
काम से ही जगत मे सम्मान सब पाते हैं

जुडता है मतलब से हर शख्स यहां पर
निस्वार्थ सेवा भी कुछ लोग कर जाते हैं

व्यंजनों मे नही घूली होती है वो मिठास
शबरी के बेर मे भी राम सुख बहुत पाते हैं

जीवन समर्पित किया जिसने जग सेवार्थ
दुनिया मे वो कमल नाम अमर कर जाते हैं

कमलेश जोशी ‘कमल’
राजसमंद

  • स्टेटस की बात है
  • परिधान

    यह भी पढ़े –

    • निदा फ़ाज़ली की शायरी और ग़ज़लों का संग्रह
    • मुनव्वर राना की 150 ग़ज़लों का संग्रह
    • मनीष नंदवाना ‘चित्रकार’ राजसमंद द्वारा रचित रचनाओं का संग्रह

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
राम सृष्टा भी हैं और सृष्टि भी - कुमार विश्वास
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/11/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme