Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Holi Poems In Hindi

10 Holi Poems In Hindi | होली पर 10 कविताएं

Posted on February 26, 2018February 19, 2020 by Pankaj Goyal

10 Holi Poems In Hindi – Holi Par Kavita : – 2020 mein holi aur dhulandi ka parv 9 March aur 10 March ko manaya jayega. Hum yahan par aap sabhi ke liye holi pems ka behatrin collection Hindi, English, Gujarati, Marathi aur Punjabi Mein de rahe hai. Aasha hai aap sabhi ko pasand aayegi.

Holi Poems In Hindi

*****

Holi Poems In Hindi

होली आयी होली आयी
ले अबीर की टोली आयी
खुशियों की अम्बार लायी
रंगो का त्यौहार लायी

बच्चे बूढ़े और जवान
खूब खाये मिठाई पकवान
उम्र की सिमा भूल गए सब
रंग सरोवर में डूब गए सब

आओ हम सब खेले होली
नहीं बोले कोई कड़वी बोली
प्रेम के रंग में सब को रंग डाले
नफरत दिल में कोई न पाले

उंच नीच का भेद भूलकर
एक दूजे को रंग लगाए
जाती मजहब से ऊपर उठकर
होली का त्यौहार मनाये

*****

रंगों का त्योहार है,
खुशियों की सौगात है।
अपनों का साथ है,
दोस्तों का प्यार है।
बच्चों की शरारत है,
बुजुर्गों का आशीर्वाद है।
पकवानों का स्वाद है,
रंगों की बरसात है।
पुरुषों के भांग है,
महिलाओं के गीत है।
अच्छाई की कामना है,
मिलन की अभिलाषा है।
फूलोँ का मेला है,
रंगों की भीड़ है।
साथ मिलकर मनाओ,
यह रंगों का त्योहार है।

*****

Latest Holi Poem in Hindi

एक बार फिर होली आई है,
साथ ढेर सारी यादे लाई है।
याद आती है वो बचपन की होली,
गुब्बारों से जब खेला करते थे।
पिचकारियों में रंग भरा करते थे,
दोस्तों से रंगों पे झगड़ा करते थे।
याद आती है वो ठुमको वाली होली,
नाचते हुए जब झुमा करते थे,
ठहाके के संग जिया करते थे,
अपनों को भी रंग लगवाया करते थे।
याद आती है वो पकवानों वाली होली,
गुजियों की थाली को देखा करते थे,
पेट भर के जब खाया करते थे,
गरीबों को भी खिलाया करते थे।
याद आती है वो बचपन वाली होली,
दिल से जब जिया करते थे।

*****

बुराइयों को छोड़ जाना,
अच्छाईयों को अपना जाना,
खुशियों को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
रूठे हुए को मना जाना,
बिछड़े हुए को मिला जाना,
दुखों को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
पकवानों को साथ लाना,
गरीबोँ को साथ खिलाना,
तोहफे को बांट जाना,
होली के रंग में रंग जाना।
दुआओं को संग लाना,
आशीर्वादों को समेट जाना,
हर किसी को गले लगाना,
होली के रंग में रंग जाना।

*****

Short Holi Poem In Hindi

तू अपने रंग में रंग दे श्यामा
संसार के रंग फीके दिखे
जो तेरा प्रेम मिल जाये श्यामा
जीवन रस रंग भर भर दिखे

संसार के रंग बहुत देखे
तारों से सजा अम्बर देखा
जो तेरे रंग का हुआ अहसास
सारे रंग मोहे फीके दिखे
तू अपने रंग में रंग दे श्यामा
संसार के रंग फीके दिखे

राधा ने रंग दी प्रेम रास रंग में
मीरा ने रंग दी भक्ति में
द्रौपदी की मित्रता के रंग भी देखे
पर अपनी चुनरिया फीकी दिखे
तू अपने रंग में रंग दे श्यामा
संसार के रंग फीके दिखे

*****

रंग रंगीली आई होली,
खुशियों को संग लायी होली।
अपने रंग में रंगने को,
अपनों को संग लायी होली।
बुराईयों को मिटाने को,
अच्छाई का दीप जलाये होली।
रूठे हुए को मनाने को,
प्यार की भाषा सिखाये होली।
भूखे हुए को खिलाने को,
पकवानों की थैली लायी होली।
बिछड़े हुए को मिलाने को,
रंगों की शाम लायी होली।
सभी के जीवन को खुशहाल करने को,
यादों की पोटरी लायी होली।

*****

रंग -रंगीली मस्ती वाला,
आया है होली का त्यौहार।
प्रेम भाव से इसे मनायें,
न हो कोई भी तकरार।
रंग -बिरंगे इस पर्व पर,
होता बिना किये श्रृंगार।
नाचे गायेंग ढोल बजायें,
हम बच्चों की टोली भरमार।
रंग लगायें एक दूजे को,
करे प्रेम रस की बौछार।
जाती -मजहब सब भूले आज,
बड़ों को आदर , छोटो को दें प्यार।
रीत -प्रीत , गीत -मीत और,
रंग उमंग तरंग उपहार।
भेद भाव मिटाने दिल का,
आता है होली का त्यौहार।

*****

Holi par kavita

होली है भाई होली है
मौज मस्ती की होली है
रंगो से भरा ये त्यौहार
बच्चो की टोली रंग लगाने आयी है
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है

एक दूसरे हो रंग लगाओ
मन की कड़वाहट को छोड़ो
सब मिल के खुशियां मनाओ
अपनी परंपरा कभी न छोड़ो
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है

होलिका दहन का मतलब समझो
हिरणकश्यप के दंभ को तोड़ो
भक्त प्रह्लाद को रखना याद
कभी न छोड़ना सच का साथ
बुरा ना मानो होली है
होली है भाई होली है

*****

Holi Poem 2020 in Hindi

सच है, नहीं ठिठोली है
चेहरों पर रंगोली है
देश देश में गाँव गाँव में
होली है भई होली है

पत्रिकाओं में अखबारों में
गली गली में चौबारों में
हम मस्तों की टोली है
होली है भई होली है
कहीं रंग है कहीं भंग है
बड़ी उमंग में कहीं चंग है
मौसम भी हमजोली है
होली है भई होली है

कहीं राग है कहीं फाग है
चौरस्ते होलिका आग है
ठंडाई भी घोली है
होली है भई होली है
धूप धूप में छाँह छाँह में
हर अंजुरी हर एक बाँह में
गुझिया पूरनपोली है
होली है भई होली है

ऋतुओं पर ठहरा गुलाल है
रंग रंगा हर नौनिहाल है
कोयल कूहू बोली है
होली है भई होली है
नया घाघरा नई कुर्तियाँ
नये पजामे नई जूतियाँ
चूड़ी चुनरी चोली है
होली है भई होली है

*****

Holi Poems In Hindi

कहे धरती ये पुकार,
आया होली का त्यौहार,
छोड़ सर्दी ली मौसम ने करवट,
लेकर अंगड़ाई आई है होली।
भेद-भाव को गिरा चले हम,
बढ़ी दूरियां मिटा चले हम,
गुलालों से तन है सजी,
पकवानों से रसोई है सजी,
बच्चे और नौजवानों की टोली,
रंगों संग पिचकारी है बोली,
बुरा ना मानो आई है होली।
मिलकर गले भाईचारा बढ़ाएं,
मेलजोल का पाठ पढ़ाएं,
संग हमारे धरती भी खेल रही होली।
धरती के सर पर चुनरी नीली नीली,
पैरों तले हरियाली ओढे खेत पीली पीली,
रंगों का यह मेल दिखाती,
एक दूजे बिन अधूरा है सिखाती,
जंग की रंगीन दुनिया में भी,
दिल की चादर कोरी कोरी,
तन संग मन भी भीग जाए,
ऐसे रंग में रंग दे होली।
अपनापन का रंग लगाकर,
सुख के रंग भर दे तो खुश रंग है होली।
प्रीत का ज्योत जलाकर,
सबको मीत बना दे तो,
झूम कर यह कह उठे दिल,
हर दिन है सब की होली।

*****

Holi Poem in Gujarati

कित्येक वर्षे झाली होळी खेळलोच नाही
तुझ लग्न झाल्यापासून……………
तुझ्या शिवाय दुसरीला रंग लावावा
अस वाटलच नाही कधी मनापासून ………….

रंग खेळण तर
बहाणा असायचा
वाटायचं एक दिवस तरी
दूर कस राहायचं तुझ्यापासून …………….

रंगाचा मोह मला कधीच नव्हता
कारण माझ्या जीवनात
रंग भरायला सुरुवातच
झाली होती तुझ्यापासून ………..

मला रंगीन करून
माझ्या जीवनाला
बेरंग करून तू
गेलीस दूर माझ्यापासून …………

तरीही प्रत्येक होळीला
तू लाडाने मला विचारतेस
राजा का पळतोस
दूर रंगापासून ………….

भिऊ नकोस
मीच आता भरणार
रंग माझ्या जीवनात
ह्या होळीपासून …………

 निलेश बामणे

*****

Best & Latest Holi Poems in Marathi, Gujarati, Punjabi, English Holi Poem in Marathi

आला रंगांचा सण.
मौज मस्ती धुमशान.
आज घराघरात पुरण पोळी रे.
आज वर्षाची होळी आली रे.

जन भेटीस जाऊ.
शुभेच्छा देऊ घेऊ.
लावु रंग गुलाल भाळी रे.
आज वर्षाची होळी आली रे.

रंगात रंगती सारे.
चहुकडे मस्तीचे वारे.
रंगात चिंब सारी झाली रे.
आज वर्षाची होळी आली रे.

सुरक्षेचं भान राखू.
शुध्द रंग उधळू माखू.
रसायन ,घाण नको मळी रे.
आज वर्षाची होळी आली रे.

राग-द्वेष ,मतभेद विसरू.
प्रेम,शांती चहुकडे पसरू.
होळी इडा पीडा दु:ख दर्द जाळी रे.
आज वर्षाची होळी आली रे.

कवी : बाळासाहेब तानवडे

*****

Poems on Holi In Punjabi

Hori Kheloongi Keh Bismillah-Baba Bullhe Shah
Bindra Ban Mein Khele Hori-Khwaja Ghulam Farid
Hori Aai Phaag Suhaai (Hori)-Shah Sharaf
Hori Main Kaise Khelon (Kafi Hori)-Shah Sharaf
Kaise Kheloongi Phag Bin Sham-Miran Shah Jalandhari
Rang Se Hori Kheloongi-Miran Shah Jalandhari

******

Holi Poems In English

I am dreaming of playing with colors and gulal,
It is the Holi celebration after all.
I can’t play inside my home, the carpets will get tainted,
I cant’ play it in the yard, the grass and outer walls will get painted.
I thought I would go to the temple,
and enjoy the traditional Holi festivities,
Once again I am banned from playing with colors inside the temple,
I can’t play the drums and sing “Holi hai” outside, as the neighbors don’t like the noise.
Little disappointed, I head for the community centre,
they have the Holi celebration in the evening,
The kids perform and remind me of my cultural heritage,
I hear all the nice Holi songs and watch dances,
I enjoy Puas(sweets) and Goat meat curry as a special Holi treat,
but I still miss the colors and Gulal on my face.

******

Short Holi Poem In English

The trees smile with their sprout
Of tender leaves and blooming flowers,
Eternal nature with its transient expression.
Hails spring with ecstasy and joy!
Bewildering shades with so many tinge.
The land of beauty and greatness,
India, witnessing color of happiness and peace.
Nation come alive to enjoy the spirit
A celebration of color- Holi!
An experience of content, harmony and delight.

Best & Latest Holi Poems For Friends, Relatives, Students, Teachers, Mother, Father, Husband, Wife, Brother, Sister, Boyfriend, Girlfriend, Boss etc…

*****

होली से सम्बंधित अन्य लेख – 

  • होली पर बच्चों के लिए 10 कविताएं
  • Holi Jokes | Funny Holi Jokes| होली जोक्स
  • Holi Shayari In Hindi | Happy Holi Shayari | होली शायरी
  • Holi Wishes In Hindi | होली शुभकामना संदेश
  • 2 Line Holi Shayari | Short Holi Shayari In Hindi | 2 लाइन होली शायरी
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली के अचूक उपाय और टोटके
  • होली व्रत कथा एवं व्रत विधि | Holi Vrat Katha In Hindi | Vrat Vidhi

Related posts:

दर्द की सच्चाई - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
कवि की करुण पुकार - आचार्य डॉ अजय दीक्षित "अजय"
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
भोंर का उजाला - डॉ लोकमणि गुप्ता
कविता - बेटी जब घर आती हैं
'कोरोना का आना........गजब हो गया'- मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
माँ की रसोई -अंजलि देवांगन (मातृ दिवस पर कविता)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हिंदी कविता | World Redcross Day Poem In Hindi
पुस्तक दिवस पर काव्य रचना - कमलेश जोशी 'कमल'
मानव बस्तियां - कमलेश जोशी 'कमल'

1 thought on “10 Holi Poems In Hindi | होली पर 10 कविताएं”

  1. Raj Sargam says:
    March 9, 2020 at 4:57 am

    Rang aur utsaah se bhari kavitayein hain. padh ke man gadgad ho utha! Meri or se bhi aap sabhi ko Holi ki shubhkaamnayein

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/02/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme