Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

पेट और नाभि भी बताते है आपके स्वभाव से जुडी यह खास बातें (Human nature according to belly and naval in Hindi)

Posted on August 15, 2015July 27, 2016 by Pankaj Goyal

Human nature according to belly and naval in Hindi : ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों और लक्षणों को देखकर व्यक्तित्व के साथ भविष्य बताने की विधि को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। ये ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र का इतिहास भी काफी प्राचीन है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है। किसी भी व्यक्ति के पेट को देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है।

Nature according to belly Samudra Shastra

यहां जानिए पेट के आधार पर किसी स्त्री या पुरुष के स्वभाव की बातें कैसे मालूम की जा सकती हैं…

जिस स्त्री का पेट अधिक ऊंचा दिखाई देता है, वह पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। इस प्रकार के पेट वाली स्त्रियां हमेशा सुंदर दिखने का प्रयास करती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के पेट वाली स्त्री अपने पति से संतुष्ट नहीं रहती है।

यदि किसी स्त्री या पुरुष के पेट पर एक वलि (रेखा) होती है तो वह शास्त्रों का ज्ञाता होता है। ऐसे लोग घर-परिवार और समाज में विशेष स्थान हासिल करते हैं।

जिन स्त्रियों का पेट बहुत सुंदर दिखाई देता है, वे भाग्यशाली होती हैं। चिकना, पतला और सुंदर आकार का पेट शुभ होता है। ऐसी स्त्रियां जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करती हैं।

यदि किसी स्त्री का पेट, कमर के बराबर मोटा होता है तो ऐसी स्त्री किसी परिरिस्थिति में हार नहीं मानती है। ये स्त्रियां धन संबंधी कार्यों में समझौता भी नहीं करती हैं। आमतौर पर ऐसे पेट वाली स्त्रियां पति के लिए भाग्यशाली होती हैं।

जिन स्त्रियों के पेट का आकार बेडोल और सुंदर नहीं दिखाई देता है, आमतौर पर वे अपने जीवन में काफी संघर्ष करती हैं।

यदि किसी पुरुष के पेट पर दो रेखाएं दिखाई देती हैं तो व्यक्ति स्त्री का उपभोग करने वाला होता है।

जिन लोगों के पेट पर तीन रेखाएं पड़ती हैं, वह आचार्य पद प्राप्त करता है। ऐसे लोग विद्वान होते हैं और अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करते हैं।

जिन लोगों के पेट पर चार रेखाएं दिखाई देती हैं, वे लोग अधिक पुत्र संतान प्राप्त करते हैं।

यदि किसी व्यक्ति के पेट पर एक भी रेखा नहीं दिखाई देती है तो ऐसे लोग किसी राजा के समान सुख प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे लोग शाही अंदाज में जीवन व्यतीत करते हैं।

नाभि बताती है ये बातें

जिन लोगों की नाभि दक्षिणावर्त यानी सीधे हाथ की ओर मुंह वाली होती है, वे लोग भाग्यशाली होते हैं। जबकि वामवर्त नाभि यानी बाएं हाथ की ओर मुंह वाली नाभि अशुभ मानी जाती है।

जिन लोगों की नाभि गहरी होती है, वे लोग जीवन में सभी सुख और सुविधाएं प्राप्त करते हैं।

जिन लोगों की नाभि ऊंची होती है, वे लोग कई बार अपनी माता के दुख का कारण बनते हैं।

पेट पर तिल हो तो

जिन लोगों के पेट पर तिल होता है, वे लोग अलग-अलग तरह का खाना पसंद करते हैं। इनके जीवन का मुख्य उद्देश्य अच्छा भोजन खाना ही होता है।

जिन लोगों के पेट के एकदम बीच में तिल होता है, वे लोग डरपोक प्रवृत्ति के हो सकते हैं।

व्यक्ति की पसली पर तिल होना व्यक्ति के डरपोक स्वभाव की ओर इशारा करता है।

ध्यान रखें कि स्त्री के शरीर पर बाएं ओर के तिल शुभ होते हैं जबकि पुरुष के शरीर पर दाहिनी ओर के तिल शुभ माने गए हैं।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख
Other Similar Post :
  • समुद्र शास्त्रः जानिए ठोड़ी से इंसान का नेचर
  • समुद्र शास्त्र- जानिए नाखून से इंसान का नेचर
  • धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत
  • जानिए किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब
  • भाग्य रेखा बताती है आपके भाग्य के बारे में ये 10 महत्तवपूर्ण बातें

Tag- Hindi, Jyotish, Astrology, Samudra Shastra, Samudrika Shastra, Human nature according to belly and naval

Related posts:

धनतेरस पर करे राशिनुसार उपाय होगी धन की बरसात
रक्षाबंधन पर करे यह उपाय आयेगी सुख समृद्धि
12 प्रकार के कालसर्प दोष व नागपंचमी पर करें कालसर्प दोष उपाय
भगवान शिव जी होंगे अत्‍यंत प्रसन्‍न राशि अनुसार करें पूजन
घर में सुख - शांति के लिए मंत्र
शादी जल्दी होने के उपाय
घर में सुख-शांति बनाएं रखने के उपाय
शरद पूर्णिमा के राशि अनुसार उपाय | Sharad Purnima Ke Rashi Anusar Upay
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
मकर संक्रांति पर धन लाभ के लिए राशि अनुसार दान करे ये चीज़ें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme