Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Website Cookie Kya Hai

वेबसाइट कुकीज़ क्या हैं

Posted on July 16, 2021July 15, 2021 by Viveka Goyal

Website Cookie Kya Hai | वेबसाइट कुकीज़ क्या हैं – नमस्कार दोस्तो आज के इस पोस्ट में हम वेबसाइट कुकीज के बारे में विस्तार से जानेंगे आज इंटरनेट का उपयोग करते समय आपने कभी न कभी कुकीज़ देखी होंगी, क्या आप जानते हैं कि कुकीज़ क्या हैं? HTTP कुकी क्या है? कुकीज़ की परिभाषा क्या है तथा इंटरनेट कुकीज़ क्या हैं? और वेबसाइट कुकीज़ का क्या अर्थ है? अगर आप इन सब के बारे में नहीं जानते है तो यह लेख सिर्फ आपके लिए ही है। इसे आप अंत तक read करिए ताकि कोई भी जानकारी अधूरी ना रहे।

Website Cookie Kya Hai
Website Cookie Kya Hai

अपने वेबसाइट पर जो व्यक्ति डेटा संग्रहीत करने के लिए Third Party कुकीज़ का उपयोग करते है, उन्हे उपयोगकर्ता को बताना चाहिए कि वह उनसे संबंधित जानकारी का उपयोग कर रहे है। इसके लिए यूजर के डिवाइस की स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन आना चाहिए जिसे यूजर अपनी मर्जी से अनुमति दे सके। इस लेख में, मैंने वेबसाइट कुकीज़ के प्रकार और यह कैसे काम करता है, और इसके प्लगइन्स के बारे में पूरी
जानकारी दी है। इस लेख को पढ़कर आप आसानी से समझ जाएंगे कि वेबसाइट कुकीज़ क्या है, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते है।

  • वेब क्रॉलिंग क्या है? What is Web Crawling

वेबसाइट कुकीज क्या है (Website Cookie Kya Hai )

जब आप किसी ब्राउज़र के माध्यम से किसी वेबसाइट पर जाते हैं और यदि उस वेबसाइट पर कुकीज़ का उपयोग किया जाता हैं, तो आपकी स्क्रीन पर कुकीज़ के बारे में सूचित किया जाएगा, जब आप इसे अनुमति देंगे, तो आपने उस वेबसाइट पर कितना समय बिताया, आपने उस वेबसाइट पर क्या खोजा, आपके द्वारा खोला गया वेब पेज और कीवर्ड से लेकर पासवर्ड तक की सभी जानकारी उस ब्राउज़र द्वारा आपके डिवाइस में एक txt फ़ाइल के रूप में सहेजी जाती है। इस txt फ़ाइल को वेबसाइट कुकीज कहा जाता है। इससे आपको यह फायदा होता है कि जब आप उस वेबसाइट पर दोबारा विजिट करते हैं तो वह वेबसाइट पहले की तुलना में तेजी से लोड होने लगती है और वेबसाइट पर आपके द्वारा की गई सर्च की जानकारी के अनुसार विज्ञापन भी दिखाए जाते हैं। इस तरह यह आपके लिए भी उपयोगी साबित होता है। जब आप अपने ब्राउजर की हिस्ट्री डिलीट करने जाते हैं तो वहां आपको कुकीज और अन्य साइट डेटा का ऑप्शन मिलता है, अगर आप कुकीज डिलीट करना चाहते है तो आसानी से कर सकते है अब आप समझ गए होंगे वेबसाइट कुकीज क्या होती है आइए अब जानते हैं कि यह कितने प्रकार की होती है। वेबसाइट कुकीज़ के कितने प्रकार है।

आपने सीखा कि वेबसाइट कुकी क्या होता है? अब मैं आपको इसके प्रकारों के बारे में भी बताना चाहता हूं। इन वेबसाइट कुकीज़ को 4 भागों में बांटा गया है। जो आप नीचे देख सकते है-
1. सेशन कुकीज (Session Cookies)
2. परसिस्टेंट कुकीज (Persistent Cookies)
3. एचटीटीपी ओनली कुकीज (HTTPOnly Cookies)
4. सिक्योर कुकीज (Secure Cookies)

जब आप किसी वेबसाइट पर जाते हैं, तो कुकीज़ आपके ब्राउज़र में सहेजी जाती हैं। जिससे वेबसाइट को आपकी रुचि के बारे में जानकारी मिलती है, जब भी आप उस वेबसाइट पर दोबारा जाते हैं तो आपको उस जानकारी के अनुसार रिजल्ट मिलता है। अब आप समझ गए होंगे कि वेबसाइट कुकी कैसे काम करती है। अगर आपके पास एक वेबसाइट है और आप भी अपनी वेबसाइट पर कुकीज इनेबल करना चाहते हैं तो
आप इसे प्लगइन की मदद से बहुत आसानी से कर सकते हैं। आप किसी भी प्लगइन का उपयोग करके अपनी वेबसाइट पर कुकीज़ का उपयोग कर सकते हैं।

जब आप प्लगइन का उपयोग करके अपनी वेबसाइट पर कुकीज का उपयोग करते है तो आप अपनी वेबसाइट के महत्वपूर्ण पृष्ठों में भी इसके बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं। जिसमे आप बता सकते है की Visitar कि हम क्या व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखेंगे और इससे आपको उनको कोई नुकसान तो नहीं होगा साथ ही आप सभी नियम और शर्तें निर्दिष्ट कर सकते हैं ताकि विज़िटर को आपकी वेबसाइट पर विश्वास हो। इससे आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।

तो दोस्तो मुझे उम्मीद है कि आप मेरा यह पोस्ट ध्यान से पढ़े होंगे और अच्छी तरह समझ लिए होंगे कि वेबसाइट कुकी क्या है इसके कितने प्रकार है और वेबसाइट के लिए कुकीज का प्रयोग करना क्यों जरूरी है

इस पोस्ट में, मैंने कुकीज के बारे में वह सभी जानकारी दिए है जो आपके लिए समझना जरूरी है आगे की पोस्ट में हम बताएंगे की वेबसाइट पर कुकीज का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते है इसलिए आप हमसे जुड़े रहिए, यहां हम Seo से रिलेटेड हर रोज आपको नए जानकारी देते रहेंगे। हम वेबसाइट कुकीज से रिलेटेड कुछ महत्वपूर्ण Question का Answer दिए है जो आप नीचे देख सकते है और कुकीज के बारे में समझ और अच्छा से समझ सकते है-

FAQ

Q.1 क्या कुकी फ़ाइलें डिवाइस पर अधिक जगह लेती है ?
Ans- नहीं ये कुकी फ़ाइलें आपके डिवाइस पर अधिक जगह नहीं लेती हैं क्योंकि उनकी फ़ाइल का आकार 4 KB से कम है। इनके कारण, विजिटर का समय और डेटा दोनों बच जाते हैं। जब भी कोई विजिटर किसी वेबसाइट में लॉग इन करते हैं, तब उस वेबसाइट पर कुकीज का उपयोग होता हैं, जब विजिटर अपने ब्राउज़र में कुकीज़ की अनुमति देते हैं, तो उनकी आईडी अन्य जानकारी के साथ सहेजी जाती है ताकि वे उस वेबसाइट पर फिर से जा सकें।

Q.2 जब हम कुकीज़ का उपयोग करते हैं तो क्या हमारी वेबसाइट धीमी हो जाती है?
Ans- हाँ, यह बिल्कुल सच है कि कुकीज़ का उपयोग करने से वेबसाइट धीमी हो जाती है, लेकिन यह इतनी धीमी नहीं होती है कि रैंकिंग पर इसका कोई प्रभाव पड सके क्योंकि कुकीज़ का आकार अधिक नहीं है। हां, आप वेबसाइट से बेकार डेटा को हटा सकते हैं ताकि वेबसाइट की लोडिंग स्पीड ज्यादा प्रभावित न हो। 

Q.3 वेबसाइट पर कुकीज़ का उपयोग करना सही है?
Ans- हां, कुकीज का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इससे आप वेबसाइट के विज़िटर को ट्रैक कर सकते हैं कि किस वेब पेज पर कितने विज़िटर आए, किस विज़िटर ने कितना समय बिताया, क्या सर्च किया आदि और आपको कई अन्य जानकारी उपलब्ध होगी जिससे आप जान पाएंगे की विजिटर आपके वेबसाइट पर क्या अधिक पसंद करता है ताकि आप उसके अनुसार पोस्ट डाल कर रैंकिंग को बढ़ा सके।

Q.4 क्या कुकीज़ को पाठक से छिपाया जाना चाहिए?
Ans- नहीं, आपको पाठकों से कुकीज़ के बारे में नहीं छिपाना चाहिए। अगर कोई वेबसाइट ऐसा करता है तो यह बिल्कुल गलत है उस पर कंप्लेन करने से करवाई भी की जा सकती है।

अगर आपको मेरा यह पोस्ट मददगार लगा हो तो इसे जरूरतमंद लोगों के साथ शेयर करें। आज के इस पोस्ट में आपको कुछ महत्वपूर्ण सवाल के जवाब भी दे दिए है अगर आपके मन में इस पोस्ट से रिलेटेड कोई सवाल हो तो आप हम से पूछ सकते है हम आपके सवाल के जवाब देने की पूरी किशिश करेंगे धन्यवाद।

Other Similer Post :-

  • Google Adsense क्या है ? Google Adsense Account कैसे बनाते है ?
  • SEO in Hindi | What Is SEO
  • कॉपीराइटेड सामग्री क्या है | What Is Copyrighted Material In Blogging
  • Google Adsense से पैसा कैसे कमाए
  • गूगल वेबमास्टर टूल क्या है | Webmaster tool में वेबसाइट कैसे जोड़े
  • Google Question Hub क्या है | Google Question Hub पर अकाउंट कैसे बनाये
  • Google Search कैसे काम करता है

Related posts:

किसी भी Mobile का Lock कैसे तोड़े (Pin,Passsword,Pattern)
Zoom Aap क्या है, इसका इस्तेमाल कैसे करें
Freelancing क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए
Mobile Number को पोर्ट कैसे करें | How To Port Mobile Number
Passage Indexing क्या है | पैसेज इंडेक्सिंग कैसे करें 
Google Keyword Planner क्या है और इसका उपयोग कैसे करें | Google Ads पर Account कैसे बनाएं
7 तरीके ऑनलाइन पैसा कमाने के | Best Ways To Make Money Online
Voice Search क्या है, कैसे काम करता है
Domain Authority क्या है | इसे कैसे बढ़ाये
White Hat SEO क्या है और इसे कैसे करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/05/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme