Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

20 Hindi Facts of Snakes : सांपो से जुड़े 20 फैक्ट्स

Posted on May 13, 2014February 23, 2016 by Pankaj Goyal

Amazing Facts of Snakes in Hindi : सांप इस धरती पर उपस्थित उन चुनिंदा जीवो मे शामिल है जिनका कि यहा डायनोसार के युग से अस्तित्व है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है।  लेकिन फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है।  आज हम आपको सांपो से जुड़े कुछ तथ्य विस्तारपूर्वक बताएंगे।

सांपो से जुड़े कुछ तथ्य (Some Facts About Snakes) :

1. सांप एक Venomous प्राणी है न की Poisonous . हालांकि Venomous और Poisonous दोनों का ही मतलब विषैला या ज़हरीला होता है लेकिन फिर भी इनमें एक  मुलभुत फर्क (बेसिक डिफरेंस) होता है।  Venomous का प्रयोग हम उन प्राणियों के लिये करते है जो काटकर किसी के शरीर मे जहर छोड़ते है जैसे कि सांप, जबकि Poisonous का प्रयोग उन प्राणियों के लिये करते है जिनकी या तो त्वचा (स्किन) में ज़हर होता है जैसे की छिपकली (लिजार्ड) या फिर जिनके पुरे शरीर के अन्दर जहर होता है जैसे कि कुछ तरह के मेंढक (फ्रॉग) और मछलियाँ (फिश) . इनके काटने से हमे कोइ नुकसान नहि होता है पर यदि हम इनको खा जाये तो हमारी मौत निश्चित है।

Amazing Facts of Snakes in Hindi :
The blue dart frog (Dendrobates azureus) is a poisonous animal while the Indian cobra (Naja naja) is a venomous animal.

2. दुनिया में सांपों कि 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाति है, इनमे से लगभग 20 % प्रजातिया ज़हरीली होती है।

3. दुनिया के दो छोटे देश न्यूजीलैण्ड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नहि पाये जाते है।

4. भारत में सांपों कि करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।

5. भारत में हर साल लगभग 2.50 लाख लोग सांप के काटने (सर्प दंश) का शिकार होते है जिनमे से करीब 50000 लोगो की मौत हो जाती है।

6.कोई भी सांप बिना छेड़े कभी नहि काटता है, काटने कि अधिकतर घटनाये गलती से उन पर पैर पड जाने के कारण होती है।

7. सबसे लम्बा सांप पाइथन रेटिकुलटेस ( Python Reticulatus) होता है जो कि 28 फ़ीट तक लंबा हो सकता है।

Amazing Facts of Snakes in Hindi
Python Reticulatus

8.  सांपो के पलके नही होती है।

9. सांप खाने को चबा नही सकते इसलीये वो उसे निगलते है।

10. सांप के जबड़े लचीले (फ्लेक्सिबल) होते है, इसलिए वो अपने सिर से बहुत बड़े शिकार को भी आरम से निगल लेते है।

11 . सांप के कान त्वचा के अन्दर होते है।

12. सांप अपनी जीभ से सूंघकर अपने शिकार का पता लगाता है।

13. पानी में रहने वाले सांप अपनी स्किन से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है।

14.  दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले हॉर्नड वाईपर (Horned Viper) के सर पे दो सिंग होते है।

Amazing Facts of Snakes in Hindi
सिंग वाला वाईपर स्नेक (Horned Viper)

15. सांपो का इस धरती पर अस्तित्व 130 मिलियन सालो से है यानि कि डायनोसार के समय से।

16. कनाडा के मनिटोबा प्रान्त मे हर  साल 30000 गार्टर स्नेक, शीत निद्रा के बाद, मैटिंग (सम्भोग) के लिए इकठ्ठा  होते है। यह इस धरती पर होने वाली सबसे बड़ी Sex Orgy (सामूहिक सेक्स किर्या) है।  For more detail click here

Mass gathering of Garter snakes
Mass gathering of Garter snakes

17. सांप साल मे एक – दो बार अपनी त्वचा (स्किन) बदलते है।  इस क्रिया को केंचुली उतारना कहते है। यह पूरी प्रक्रिया कई दिनो मे पूरी होती है।

Amazing Facts of Snakes in Hindi
Snake Skin

18. सांपो से जुड़ा एक और महत्व्पूर्ण तथ्य यह हि की साँपों कि 70 % प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30 % प्रजातियां बच्चे पैदा करती है।

19. ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड, सांपो की सबसे घनी आबादी वाली जगह है।  यहां पर हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप, वो भी ज़हरीले गोल्डन विट वाईपर।

20. अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) साक्षात यमराज है क्योकि इसके द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है।

सांपो से सम्बंधित अन्य लेख-
  • इन 8 कारणों से इंसान को डंसता है सांप
  • नागिन के बदले की एक सच्ची कहानी- परिवार ने ली पहले नाग की जान, फिर 4 दिन बाद नागिन ने लिया बदला
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
  • जानिए भारत के तीन सबसे घातक ज़हरीले सांपों के बारे में जो है सबसे ज्यादा मौतों के जिम्मेदार
  • दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक सेक्स आयोजन (सेक्स ओर्जी)

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

1 thought on “20 Hindi Facts of Snakes : सांपो से जुड़े 20 फैक्ट्स”

  1. Vipin says:
    January 22, 2017 at 9:26 am

    Good news

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme