Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

स्त्री हो या पुरुष, इन 5 पर भरोसा नहीं करना चाहिए

Posted on August 10, 2015April 5, 2021 by Pankaj Goyal

Garud Puran Lesson in Hindi : कभी-कभी हम ऐसे लोगों पर और चीजों पर भरोसा कर लेते हैं, जिनसे हमें नुकसान हो सकता है। भरोसे के कारण होने वाले वाले नुकसान से बचने के लिए गरुड़ पुराण में कुछ लोग और चीजें बताई गई हैं, जिन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। यहां जानिए ये कौन-कौन हैं… Garud Puran Lesson in Hindi 1. बुरे स्वभाव वाली स्त्री-

यदि कोई स्त्री संस्कारी नहीं है, बुरे स्वभाव वाली है तो उसकी बातों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्त्री खुद के फायदे के लिए बहुत से बहाने बनाती हैं, ताकि दूसरे लोग उसकी बातों में फंस जाए। स्त्री हो या पुरुष कोई भी ऐसी बातों में फंसा सकता है। इन बातों पर विश्वास करने के बाद धन और मान-सम्मान की हानि हो सकती है। इसीलिए गलत चरित्र वाली स्त्री से दूर ही रहना चाहिए।

2. राजा, मंत्री या शासन से संबंधित व्यक्ति –

यदि हम राजा या शासन से संबंधित किसी व्यक्ति पर भरोसा करेंगे और उसे कोई राज की बात बता देंगे तो ये नुकसानदायक है। आमतौर पर ऐसे लोग नियमों को और शासन के लाभ को अधिक महत्व देते हैं। इन लोगों पर विश्वास करने वाले लोग डर के साये में रहते हैं। इसीलिए इनकी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

3. आग-

यदि कहीं आग लग गई है तो हम उस पर यह भरोसा नहीं किया जा सकता है कि वह और बढ़ेगी नहीं। आग किसी भी पल भयानक हो सकती है। आग को सही समय पर काबू कर लेना चाहिए, अन्यथा जान और माल की हानि होना तय है।

4. सांप-

सांप जहरीला हो या ना हो, उस पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। सांप के डंसते ही मौत हो सकती है। कहीं भी सांप दिखाई दे, सावधान हो जाना चाहिए। सांप के संबंध में की गई जरा सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है।

5. दुश्मन का नौकर-

कभी भी दुश्मन के नौकर पर भरोसा नहीं करना चाहिए। पुराने समय के कई ऐसे किस्से हैं, जिनमें शत्रु के सेवक के कारण लोग बर्बाद हो गए। यदि व्यक्ति चालक है तो वह किसी भी प्रकार अपने सेवक को शत्रु के यहां भेज देगा। यदि हम दुश्मन के नौकर पर भरोसा करके अपने यहां रख लेंगे तो वह राज की सभी बातें हमारे दुश्मन को बता देगा। जिससे हम बर्बाद हो सकते हैं।

Other Similar Posts-

  • गरुड़ पुराण- स्त्री हो या पुरुष, ये 5 काम करने से रूठ जाती हैं देवी लक्ष्मी
  • गरुड़ पुराण- भूल कर भी न करें ये 5 काम, इनसे मिलता है अपमान
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/05/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme